रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी राखी के बारे में सुना है, जिसे भाई की कलाई के बजाय उसकी गाड़ी पर बांधा जाता है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक उपाय वायरल हो रहा है. जिसमें सुपारी, तीन गुप्त चक्र और तीन लौंग से राखी तैयार करने की बात कही गई है. वीडियो में बताया गया है कि इसे गाड़ी पर बांधने से वाहन पर आने वाला संकट दूर रहता है और दुर्घटना से रक्षा होती है.
पीले कपड़े में बांधें ये चीजें
इंस्टाग्राम पर mr.astroji नाम के अकाउंट से शेयर की गई पोस्ट में इस उपाय के बारे में बताया गया है. इसके अनुसार, सबसे पहले पीले रंग के कपड़े की एक छोटी पट्टी लें. इसमें एक सुपारी, तीन गुप्त चक्र और तीन लौंग रखकर कपड़े को गांठ लगाा दें. इस तरह तैयार पोटली राखी जैसी दिखाई देने लगेगी.
यह भी पढ़ें: Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें
मां, पत्नी, बहन या बेटी से गाड़ी पर बंधवाएं
वायरल पोस्ट में कहा गया है कि इस पोटली को भाई, पति या बेटे की गाड़ी के किसी सुरक्षित हिस्से में मां, पत्नी, बहन या बेटी के हाथों से बंधवाया जा सकता है. मान्यता के अनुसाार, इससे नकारात्मक ऊर्जा और अनिष्ट का प्रभाव दूर रखने की कामनाा की जाती है.
नियमों का जरूर करें पालन
बता दें कि ज्योतिष में सुपारी, लौंग और पीले वस्त्र का धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष महत्व मानाा जाता है. हालांकि, किसी उपाय से दुर्घटना कभी नहीं होगी, ऐसा निश्चित दावा करना उचित नहीं है. इसे धार्मिक आस्था और शुभकामना के प्रतीक के तौर पर ही अपनाएं. वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का पालन ही सुरक्षा का सबसे जरूरी उपाय है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं