विज्ञापन

Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

Rakhi Bandhne ka Time: आज रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, जिससे कोई नियम मान्य नहीं होंगे. इसके बावजूद भी कुछ लोगों के मन में राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर असमंजस बना हुआ है. आइए जानते हैं सबसे शुभ समय...

Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?
Photo Credit: NDTV

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. हिन्दू धर्म में यह पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं, पंचांग के अनुसार यह पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल का रक्षाबंधन काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार चंद्रग्रहण का भी साया है. हालांकि, ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, इसलिए इसके नियम भी मान्य नहीं होंगे. इसके बावजूद भी लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिरी राखी बांधने का टाइम क्या है. हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि किस समय राखी न बांधें.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त | Rakhi Shubh Muhurat | Rakhi Timings

ज्योतिषी शिप्रा सचदेव ने IANS को बताया कि रक्षाबंधन पर सुबह से ही शुभ समय शुरू हो रहा है. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7:30 बजे तक रहेगा. इसके बाद दूसरा सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 9:25 बजे से शुरू होकर 10:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान राखी बांधना बेहद शुभ माना जा रहा है.

इस समय न बांधें राखी

आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 बजे मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस अवधि में बहनें भूलकर भी अपने भाई को राखी न बांधें. ये अशुभ समय माना जाता है.

पहले किसे बांधें राखी?

ज्योतिषी शिप्रा सचदेव ने IANS को बताया रक्षाबंधन के दिन सबसे पहला रक्षा सूत्र भगवान शिव को बांधना चाहिए. शिव जी ने विष को धारण किया है और चंद्रमा को भी अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है, इसलिए वे नकारात्मकता को दूर करते हैं. इसके बाद दूसरा रक्षा सूत्र भगवान विष्णु को और तीसरा अपने गुरु को बांधना चाहिए. इसके बाद ही भाई को राखी बांधें. ज्योतिषी का मानना है कि इस क्रम का पालन करने से धन संबंधी और व्यय संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और भाई-बहन के रिश्ते में सकारात्मकता आती है.

कब खत्म होगा चंद्र ग्रहण? | Chandra Grahan 2026

28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू हो गया है और इसकी समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी. इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 18 मिनट रहेगी.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: आखिर क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन? श्रीकृष्ण-द्रौपदी और लक्ष्मी-बलि की कथा से समझें राखी का महत्व

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Rakhi Bandhne Ka Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com