विज्ञापन

रैपिडो कैब ड्राइवर ने रक्षा बंधन पर महिला से मांगे एक्स्ट्रा 200 रुपये, कहा- 'ये डिपार्चर का चार्ज है'

चंडीगढ़ से दिल्ली आईं रीतू पटेल नाम की महिला ने दावा किया है एक रैपिडो कैब ड्राइवर ने उनसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के एक्स्ट्रा पैसे मांगे हैं.

रैपिडो कैब ड्राइवर ने रक्षा बंधन पर महिला से मांगे एक्स्ट्रा 200 रुपये, कहा- 'ये डिपार्चर का चार्ज है'
चंडीगढ़ से दिल्ली आई महिला ने रैपिडो से कैब ड्राइवर द्वारा 200 रुपये डिपार्चर चार्ज मांगने का आरोप लगाया है.
Instagram@theritupatel08

Viral Video: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर रीतू पटेल (Ritu Patel) ने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) वाले दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एक रैपिडो कैब (Rapido Cabs) ड्राइवर ने उनसे दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ड्रॉप करने के 200 रुपये एक्स्ट्रा मांगे हैं. रीतू का कहना है कि ऐप में जो किराया दिख रहा था, उतना वो देने के लिए तैयार थीं, लेकिन एक्स्ट्रा पैसे को लेकर जब कैब ड्राइवर से सवाल किया गया तो उसने साफ शब्दों में 200 रुपये ज्यादा ना देने पर साथ चलने से साफ इनकार कर दिया. 

'डिपार्चर के नाम पर 200 रुपये एक्स्ट्रा मांगे'

59 सेकंड के इस वीडियो में रीतू कह रही हैं, 'रैपिडो वाले, सुधर जाओ! मैं चंडीगढ़ से दिल्ली आई. IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 जाने के लिए रैपिडो बुक की. कैब का किराया 353 रुपये ऐप में दिखा रहा था. लेकिन मेरी लॉकेशन से 100 मीटर दूर कैब ड्राइवर ने कॉल करके मुझसे 200 रुपये एक्स्ट्रा मांगे. मैं उससे इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि ये डिपार्चर का चार्ज होता है, जो ऐप में शो नहीं होता, लेकिन वे हर कस्टमर से लेते हैं. मैंने उससे कहा कि मैं उतने ही पैसे दूंगी जितने ऐप में दिख रहे हैं. इतना सुनने के बाद उसने साथ चलने से मना कर दिया और मुझसे कैब कैंसिल कर देने के लिए कहने लगा. मैं कैब कैंसिल कर दी.' 

'दूसरे कैब वाले ने कहा- ऐसा कोई चार्ज नहीं होता'

रीतू ने कहा, 'कुछ देर बाद मैंने वापस दूसरी कैब बुक की और फिर उसके ड्राइवर से पूछा कि क्या डिपार्चर को भी कोई चार्ज होता है? तो उन भैया ने बताया कि नहीं मैडम, ऐसा कोई चार्ज नहीं होता. पहले वाली कैब का ड्राइवर आपको बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा था. अच्छा हुआ आपने कैब कैंसिल कर दी. यह सुनकर मैं राहत की सांस ली कि नुकसान होने से बच गया. लेकिन तभी मेरे में ख्याल आया कि ना जाने कितने लोग रोजाना उस टैक्सी वाले की बातों में आकर जाने या अंजाने में एक्स्ट्रा पैसे दे रहे होंगे. इसीलिए मैंने ये वीडियो बनाकर रैपिडो में शिकायत कर दी.'

यहां देखें पूरा वीडियो:-

रैपिडो ने अभी तक नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए रीतू पटेल ने रैपिडो को टैग भी किया है और इस पर ध्यान देने की गुजारिश की है. हालांकि अभी तक रैपिडो ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है.

'इसमें रैपिडो की नहीं, ड्राइवर की गलती है'

सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं:-

एक महिला ने लिखा, 'इसमें रैपिडो की गलती नहीं है, ड्राइवर की गलती है. रैपिडो तो बस कस्टमर और ड्राइवर के बीच एक मीडिएटर है.'

एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'किराए की बात करें तो, दिल्ली में कहीं भी जाने के लिए 800-900 रुपये से कम नहीं लगते. लेकिन हां, डिपार्चर एरिया तक जाने के लिए कोई एक्स्ट्रा किराया नहीं लगना चाहिए.'

तीसरे शख्स ने कहा, 'वो एक्स्ट्रा पैसे कमाना चाहता था. काला धन. सीधी सी बात है. रैपिडो अपने पार्टनर को मैनेज करने में नाकाम रही है.'

चौथे शख्स ने कहा, 'टर्मिनल-3 से मेरा भी ऐसा ही अनुभव रहा है. मैंने गुरुग्राम के लिए रैपिडो बुक की थी, लेकिन ड्राइवर ने दिल्ली से हरियाणा जाने के लिए 200 रुपये एक्स्ट्रा मांगे.'

ये भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे में 2 घंटे भीख मांगकर यूट्यूबर आर्यांश बजाज ने कमाए 6200 रुपये! कहा- 'महीने की कमाई 2 लाख'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Rapido Cab, IGI Airport, Extra Charge, Chandigarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com