विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: धागे-धागे में छिपी है रक्षा की शक्ति, जानिए राखी के पीछे छिपा रक्षासूत्र का गहरा राज

History of Rakhi: रक्षाबंधन पर बंधी राखी सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि प्राचीन रक्षासूत्र परंपरा से जुड़ी है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि यह रक्षा, संकल्प, जिम्मेदारी, धर्म और मर्यादा का संदेश देती है.

Raksha Bandhan 2026: धागे-धागे में छिपी है रक्षा की शक्ति, जानिए राखी के पीछे छिपा रक्षासूत्र का गहरा राज
राखी के पीछे छिपा रक्षासूत्र का गहरा मतलब
ndtv

रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कलाई पर धागा बांधने की यह परंपरा आखिर शुरू कहां से हुई. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि राखी की परंपरा को समझने के लिए रक्षासूत्र यानी रक्षा के धागे की प्राचीन परंपरा को समझना जरूरी है.

वैदिक परंपरा से जुड़ा है रक्षासूत्र

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सनातन परंपरा में पूजा-पाठ के बाद कलाई पर बांधा जाने वाला मौली या कलावा भी रक्षासूत्र ही है. मंत्रों के साथ बांधा जाने वाला यह धागा संकटों से रक्षा, लंबी उम्र, शक्ति और शुभ संकल्प की कामना का प्रतीक माना गया है. अथर्ववेद में राजा शतानीक के लिए आयु, बल और दीर्घ जीवन की कामना से स्वर्ण बांधने का उल्लेख मिलता है.

यह भी पढ़ें: Rakhi Bandhne ka Shubh Muhurat: आज क्या है राखी बांधने का टाइम? जानिए शुभ मुहूर्त और किस समय बांधने से बचें

बलि की कथा से भी जुड़ा है रक्षा सूत्र

उन्होंने आगे बताया कि पौराणिक मान्यता में रक्षासूत्र की एक प्रसिद्ध कथा राजा बलि से जुड़ी है. ऐसी मान्यता है कि देवी लक्ष्मी ने बलि की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा था. इसी प्रसंग से जुड़े मंत्र में कहा जाता है कि 'येन बद्धो बली राजा'. यानी रक्षा का यह धागा व्यक्ति को अपने संकल्प और जिम्मेदारी की याद दिलाता है.

धागा सिर्फ रक्षा नहीं संकल्प का है प्रतीक

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि रक्षासूत्र का मतलब केवल किसी संकट से बचाव नहीं है. यह व्यक्ति को धर्म, मर्यादा और अपने दायित्व से जोड़ने का प्रतीक भी है. पहले गुरु-शिष्य, राजा और योद्धाओं को भी रक्षासूत्र बांधने की परंपरा रही है. आज भाई की कलाई पर बंधने वाली राखी इसी पुरानी परंपरा का नया सामाजिक रूप मानी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:  Purnima Vrat Paran: सावन पूर्णिमा व्रत पारण समय, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan 2026 Date, Raksha Bandhan 2026 Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com