विज्ञापन

Pradosh Vrat 2026: किस प्रदोष व्रत से कौन सी पूरी होती है मनोकामना? जानें कब और कैसे करें इसकी शुरुआत

Pradosh Vrat 2026: औघड़दानी शिव की पूजा के लिए प्रत्येक मास में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि को अत्यधिक शुभ माना गया है. शिव पूजा के लिए समर्पित जिस त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है, उसकी शुरुआत शिव साधक को कब और कैसे करनी चाहिए, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Pradosh Vrat 2026: किस प्रदोष व्रत से कौन सी पूरी होती है मनोकामना? जानें कब और कैसे करें इसकी शुरुआत
Pradosh Vart 2026: पहली बार प्रदोष व्रत कैसे रखें

Pradosh Vrat Kab Se Shuru Karna Chahie: हिंदू धर्म में प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव की कृपा दिलाने वाले प्रदोष व्रत का विधान है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अधिक मास का प्रदोष व्रत 12 जून 2026 को पड़ेगा. शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण यह शुक्र अधिक कृष्ण प्रदोष कहलाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार सप्ताह के अलग-अलग दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना एक अलग ही धार्मिक महत्व होता है. आइए जानते हैं कि देवों के देव महादेव की कृपा बरसाने वाले प्रदोष व्रत की शुरुआत कब करनी चाहिए? प्रदोष व्रत को करने पर कौन सी मनोकामना पूरी होती है? आइए प्रदोष व्रत से जुड़ी सभी जरूरी बातों को विस्तार से जानते हैं. 

प्रदोष व्रत कब शुरू करना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में जिस प्रकार भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी तिथि अत्यधिक शुभ और फलदायी मानी गई है, कुछ वैसे ही भगवान शिव की पूजा, व्रत एवं उपवास के लिए त्रयोदशी तिथि या फिर कहें प्रदोष व्रत को सबसे उत्तम माना गया है. यदि आपकी जीवन से जुड़े सभी कष्टों को दूर और शिव कृपा बरसाने वाले इस व्रत को करना चाहते हैं तो आपको किसी भी मास के शुक्लपक्ष के प्रदोष व्रत इसकी शुरुआत करना चाहिए. महादेव के इस व्रत की शुरुआत सोम प्रदोष व्रत से होने पर और भी ज्यादा शुभ और फलदायी हो जाती है. 

सप्ताह के वार के अनुसार प्रदोष व्रत का फल

रवि प्रदोष व्रत

​रविवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत रवि प्रदोष कहलाता है. इस व्रत को श्रद्धा और विश्वास के साथ करने पर साधक पर शिव संग सूर्य नारायण की कृपा बरसती है. रवि प्रदोष व्रत के पुण्य प्रभाव से साधक की कुंडली का पितृ दोष दूर होता है और उसे सौभाग्य के साथ आरोग्य की प्राप्ति होती है. 

सोम प्रदोष व्रत

सोमवार के दिन पड़ने वाला व्रत सोम प्रदोष कहलाता है. इस व्रत को नियमपूर्वक करने पर साधक को शिव संग चंद्र देवता का आशीर्वाद मिलता है. सोम प्रदोष के पुण्य प्रभाव से साधक के जीवन से जुड़े सभी मानसिक कष्ट दूर और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

भौम प्रदोष व्रत

मंगलवार के दिन पड़ने वाला प्रदोष व्रत भौम प्रदोष व्रत कहलाता है. इस दिन विधि-विधान से शिव पूजा और प्रदोष व्रत को रखने पर साधक को सभी प्रकार के पाप, कर्ज और रोग आदि से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है.

बुध प्रदोष व्रत 

पंचांग के अनुसार जब त्रयोदशी तिथि बुधवार के दिन पड़ती है तो उस दिन बुध प्रदोष व्रत रहता है. हिंदू मान्यता के अनुसार बुध प्रदोष व्रत के पुण्यफल से साधक को न सिर्फ देवों के देव महादेव का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि उस पर नवग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध देव भी मेहरबान रहते हैं. बुध प्रदोष व्रत के पुण्य प्रताप से साधक की वाणी और बुद्धि प्रभावशाली होती है और उसे करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होती है. 

गुरु प्रदोष व्रत 

हिंदू मान्यता के अनुसार जो प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, वह गुरु प्रदोष व्रत कहलाता है. देवताओं के गुरु भगवान ​बृहस्पति से जुड़ाव होने पर इस व्रत के पुण्यफल में वृद्धि हो जाती है और व्यक्ति भगवान भोलेनाथ के साथ गुरु ग्रह की शुभता भी प्राप्त होती है. गुरु प्रदोष व्रत से साधक के ज्ञान, शिक्षा, धन और धर्म में वृद्धि होती है. 

Ashadh Maas 2026: कब से लगेगा आषाढ़ मास? जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा के महाउपाय

Hawan ki Vidhi: घर में हवन कैसे करना चाहिए? जानिए सरल विधि, नियम और बड़े लाभ

शुक्र प्रदोष व्रत 

पंचांग के अनुसार शुक्रवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ने पर शुक्र प्रदोष व्रत होता है. शुक्र प्रदोष व्रत को विधिपूर्वक रखने पर साधक को धन-संपदा, सौंदर्य और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

शनि प्रदोष व्रत 

शनिवार के दिन पड़ने वाला शनि प्रदोष व्रत संतान सुख एवं इससे जुड़े कष्टों को दूर करने के लिए फलदायी माना गया है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradosh Vrat 2026, Pradosh Vrat Kab Hai, Pradosh Vrat Vidhi, Bhagwan Shiva, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com