Parama Ekadashi Puja Remedies: सनातन पंरपरा में पाप से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति के अधिक मास में पड़ने वाली परम एकादशी व्रत का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार आज 11 जून 2026, गुरुवार को इस व्रत के पड़ने से इसकी शुभता कई गुना ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि अधिक मास, गुरुवार और एकादशी तीनों ही श्री हरि को समर्पित है. हिंदू धर्म में जगत के पालनहार माने जाने वाले भगवान विष्णु की पूजा बेहद शुभ हर मांगलिक कार्यों में प्रयोग लाई जाने वाली हल्दी और केसर का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आइए जानते हैं कि आज परम या फिर कहें परमा एकादशी व्रत वाले दिन इससे जुड़े किन उपायों को करते ही श्री हरि की कृपा बरसने लगती है.
एकादशी पर करें पीली हल्दी के अचूक उपाय

- परम एकादशी पर आज भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए स्नान करते समय नहाने के पानी में थोड़ा सी हल्दी और गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए.
- अगर आपको लगता है कि आपकी खुशियों को किसी की नजर लग गई है या फिर आपका भाग्य आपसे रूठ गया है तो आपको आज परम एकादशी व्रत वाले दिन सुख-सौभाग्य को पाने के लिए अपने घर के मेन डोर के दाएं-बाएं पीली हल्दी से स्वास्तिक बनाएं. हिंदू मान्यता के अनुसार हल्दी के इस उपाय से एक बार फिर आपके घर में खुशियों का आगमन प्रारंभ हो जाता है.
- हिंदू मान्यता के अनुसार परम एकादशी व्रत वाले दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए सुबह स्नान करने के बाद हल्दी को पानी में घोल कर मुख्य द्वार से लेकर घर के प्रत्येक कोने में छिड़कना चाहिए. मान्यता है कि हल्दी के इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-सौभाग्य बढ़ता है.
- हिंदू मान्यता के अनुसार यदि आपको श्री हरि का आशीर्वाद पाना हो एकादशी व्रत वाले दिन हल्दी की माला से भगवान विष्णु के मंत्र का जप करना चाहिए. मान्यता है कि हल्दी के माला से विष्णु मंत्र जपने से शीघ्र ही मनोकामना पूरी होती है.
किस्मत चमकाने वाला केसर का अचूक उपाय

Photo: unsplash
- सनातन परंपरा में भगवान विष्णु की पूजा में केसर का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार यदि एकादशी या फिर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप अपने माथे पर लगाया जाए तो व्यक्ति श्री हरि की कृपा अवश्य बरसती है. केसर के इस उपाय से न सिर्फ भगवान विष्णु बल्कि देवगुरु बृहस्पति का भी आशीर्वाद मिलता है.
Ashadh Maas 2026: कब से लगेगा आषाढ़ मास? जानें इसका धार्मिक महत्व और पूजा के महाउपाय
- यदि बहुत परिश्रम और प्रयास करने के बाद भी आर्थिक दिक्कतें दूर नहीं हो रही है तो आज परमा एकादशी के दिन लक्ष्मी और नारायण दोनों का आशीर्वाद पाने के लिए साधक को लाल रंग के कपड़े में केसर, सात सफेद कौड़ी और हल्दी की गांठ बांध कर पूजा में अर्पित करना चाहिए. इसके बाद इसे पोटली में बांध कर अपने धन स्थान पर रखें और प्रतिदिन इसे धूप-दीप दिखाएं. हिंदू मान्यता के अनुसार एकादशी के दिन केसर से जुड़े इस उपाय शीघ्र ही सुख-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं