विज्ञापन

Pitru Paksh 2026: पितृपक्ष में संगम जाने की नहीं है जरूरत, विदेश में बैठे लोग भी करा सकेंगे ऑनलाइन पिंडदान

26 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में प्रयागराज में विदेश में रहने वाले लोगों के लिए तीर्थ पुरोहितों ने ऑनलाइन पिंडदान की भी व्यवस्था भी रखी है.

Pitru Paksh 2026: पितृपक्ष में संगम जाने की नहीं है जरूरत, विदेश में बैठे लोग भी करा सकेंगे ऑनलाइन पिंडदान
पितृ पक्ष 2026
Photo Credit: NDTV

Pitru Paksh 2026: इस साल 26 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है और इसका समापन 10 अक्टूबर को होगा. ऐसे में प्रयागराज में पितृ पक्ष को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. दरअसल, इस दौरान पितरों का तर्पण और पिंडदान के लिए त्रिवेणी संगम पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. अगर आप विदेश में रहते हैं और आपको पिंडदान करना है तो अब आपको प्रयागराज संगम आने की जरूरत नहीं है. इस बार तीर्थ पुरोहितों ने विदेश में रहने वाले परिवारों के लिए ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा भी रखी है.

पिंडदान का महत्व

हिंदू मान्यताओं के अनुसार पिंडदान पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का संस्कार है. माना जाता है कि पिंडदान करने से पितरों की अपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति होती है, उन्हें शांति मिलती है और उनकी आत्मा उच्च लोकों की ओर अग्रसर होती है. पितृ कर्म करने के लिए प्रयागराज का संगम खास महत्व रखता है. यहां लोग देश-विदेश से आकर अपने पुरखों और पूर्वजों को पिंडदान कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं.

ऑनलाइन पिंडदान की व्यवस्था

प्रयागराज में विदेश में रहने वाले लोगों के लिए तीर्थ पुरोहितों ने ऑनलाइन पिंडदान की भी व्यवस्था भी रखी है. ऐसे में जो लोग किसी कारण से पिंडदान और पितरों के तर्पण के लिए प्रयागराज नहीं पहुंच सकते हैं, वे इस ऑनलाइन सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. 

कब किया जाता है श्राद्ध

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस तिथि को किसी व्यक्ति का निधन हुआ हो, उसी तिथि में पितृ पक्ष के दौरान उसका श्राद्ध किया जाता है. इसलिए केवल अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख देखकर श्राद्ध की तिथि तय नहीं की जाती. हिंदू तिथि को देखा जाता है. अगर किसी परिजन की मृत्यु की तिथि पता नहीं है, श्राद्ध का समय और विधि स्थानीय पंचांग और परिवार की परंपरा के अनुसार तय करना उचित माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Bhuvaneshwari Jayanti 2026: आज है भुवनेश्वरी जयंती, संतान सुख और घर-परिवार की शांति के लिए जरूर करें ये पूजा, जानें पंडित की बताई विधि

यह भी पढ़ें: Vaman Jayanti 2026: आज है वामन जयंती, जरूर पढ़ें भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, जानें पूजा विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com