विज्ञापन

मैं अब भी तुम्हारा हूं, हर दिन प्यार जताने के लिए काफी हैं ये 5 छोटे-छोटे बातें

हर समय अपने पार्टनर के लिए कोई बड़ा सरप्राइज या फिर कोई स्पेशल काम करने की जरूरत नहीं होती. कई बार छोटी-छोटी बातें ही दिल में सबसे ज्यादा जगह बना लेती हैं.

मैं अब भी तुम्हारा हूं, हर दिन प्यार जताने के लिए काफी हैं ये 5 छोटे-छोटे बातें
रिलेशनशिप टिप्स
file photo

अपने पार्टनर को प्यार जताने के लिए जरूरी नहीं कि आप हमेशा किसी स्पेशल डेट नाइट, फूलों या लंबे रोमांटिक मैसेज करें, जिससे आपका पार्टनर खुद को प्यार महसूस करे. कई बार छोटी-छोटी बातें ही दिल में सबसे ज्यादा जगह बना लेती हैं. जैसे, उनकी कही हुई बात याद रखना, उनके मूड को समझना या जब वे बात कर रहे हों तो फोन एक तरफ रख देना. रिश्तों में अक्सर प्यार और अपनापन डेली की छोटी-छोटी बातों से महसूस होता है. इससे सामने वाले को लगता है कि आप आज भी उसे ही महत्व देते हैं.

छोटी-छोटी बातें याद रखें

आपके पार्टनर ने कभी बताया था कि उन्हें सुबह-सुबह फोन कॉल पसंद नहीं हैं, उन्हें खिड़की वाली सीट अच्छी लगती है या वे खाने में प्याज नहीं खाते. जब आप इन छोटी-छोटी बातों को याद रखते हैं, तो इससे पता चलता है कि आप उनकी बातें ध्यान से सुनते हैं और उनकी पसंद-नापसंद आपके लिए मायने रखती है. यही छोटी आदतें रिश्ते को और मजबूत बनाती हैं.

हर बात का समाधान देना जरूरी नहीं

अगर, आपका पार्टनर कोई बात कर रहा है तो आपको जरूरी नहीं है कि हर बात का समाधान देना शुरू कर दें. अपने पार्टनर से पूछें कि उनका दिन कैसा रहा, भले ही कोई परेशानी न हो. कई बार उन्हें सलाह या समाधान की जरूरत नहीं होती. वे सिर्फ यह महसूस करना चाहते हैं कि कोई सच में उनकी बात सुनना और उनका हाल जानना चाहता है.

बातों को बाद में भी याद रखें

अगर आपके पार्टनर किसी इंटरव्यू, परिवार की किसी बात या ऑफिस की किसी छोटी-सी परेशानी को लेकर चिंतित थे, तो बाद में उनसे उसके बारे में जरूर पूछें. एक सिंपल सा सवाल जैसे उस बात का क्या हुआ? यह छोटी सी बात उन्हें यह एहसास दिला सकती है कि आप उनकी बातों को याद रखते हैं और उनकी परवाह करते हैं.

बात करते समय फोन दूर रख दें

जब आपका पार्टनर आपसे बात कर रहा हो, तो कुछ मिनट के लिए अपना पूरा ध्यान उसी पर दें. जरूरी नहीं कि आप पूरा दिन साथ बिताएं. कई बार ज्यादा समय देने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह होता है कि जितना समय साथ हों, उसमें पूरी तरह मौजूद रहें और उनकी बात ध्यान से सुनें.

पार्टनर के छोटे-छोटे काम करें

अपने पार्टनर की पानी की बोतल भर दें, घर का कोई छोटा काम कर दें, जरूरी चीज की याद दिला दें या थके हुए दिन के बाद उनके लिए चाय बना दें. ये छोटे-छोटे काम भले ही बहुत साधारण लगें, लेकिन ये बिना कुछ कहे आप उन्हें बता सकते हैं कि मैं आपकी परवाह करते हूं.

यह भी पढ़ें:- कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए 5 केमिकल-फ्री उपाय, तुरंत दिखेगा असर

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationships, Relationships Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com