विज्ञापन

Pitru Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर... कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानें पूर्णिमा श्राद्ध की सही तारीख और पूरा शेड्यूल

Pitru Paksha Purnima Shradh: पितृ पक्ष 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है. 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध होगा, जबकि 27 सितंबर से मुख्य पितृ पक्ष शुरू होगा. आचार्य मदन मोहन से जानिए पूर्णिमा श्राद्ध, प्रतिपदा और सर्वपितृ अमावस्या की सही तिथियां.

Pitru Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर... कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानें पूर्णिमा श्राद्ध की सही तारीख और पूरा शेड्यूल
26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध होगा
ndtv

पितृ पक्ष को लेकर इस साल लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस है. इसकी वजह 26 सितंबर को पड़ने वाला भाद्रपद पूर्णिमा श्राद्ध और 27 सितंबर से शुरू होने वाला कृष्ण पक्ष है. पंचांग के अनुसार 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा, जबकि मुख्य पितृ पक्ष की शुरुआत 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध के साथ होगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि दोनों तिथियों का अपना अलग धार्मिक महत्व है और इन्हें एक-दूसरे से अलग समझना चाहिए.

26 सितंबर को होगा पूर्णिमा श्राद्ध

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि 26 सितंबर 2026 शनिवार को भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा है. इस दिन पूर्णिमा श्राद्ध यानी प्रोष्ठपदी पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा. यह विशेष रूप से पूर्णिमा तिथि पर दिवंगत हुए पितरों के संदर्भ में अलग विधान वाला श्राद्ध माना जाता है.

27 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष

पंचांग के अनुसार 27 सितंबर रविवार को आश्विन कृष्ण प्रतिपदा है और इसी दिन प्रतिपदा श्राद्ध होगा. इसी के सााथ पितृ पक्ष या महालय पक्ष के मुख्य श्राद्ध क्रम की शुरुआत माानी जाती है. इसलिए 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध और 27 सितंबर को पितृ पक्ष की शुरुआत कहनाा दोनों अलग संदर्भों में सही है.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: आज रखा जा रहा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

पूर्णिमा तिथि में मृत्यु हुई हो तो श्राद्ध कब?

आचार्य ने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु पूर्णिमा तिथि को हुई है, उनका पितृ पक्ष वाला श्राद्ध भाद्रपद पूर्णिमा पर नहीं बल्कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन किया जाताा है. 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को है. पंचांग स्रोत भी पूर्णिमा तिथि में दिवंगत लोगों के लिए अमावस्याा श्राद्ध का उल्लेख करते हैं.

2026 में पितृ पक्ष की प्रमुख तिथियां

  • 27 सितंबर- प्रतिपदा श्राद्ध
  • 28 सितंबर- द्वितीया श्राद्ध
  • 29 सितंबर- तृतीया और महा भरणी श्राद्ध
  • 30 सितंबर- चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध
  • 1 अक्टूबर- षष्ठी श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर- सप्तमी श्राद्ध
  • 3 अक्टूबर- अष्टमी श्राद्ध
  • 4 अक्टूबर- नवमी श्राद्ध
  • 5 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध
  • 6 अक्टूबर- एकादशी श्राद्ध
  • 7 अक्टूबर- द्वादशी और मघा श्राद्ध
  • 8 अक्टूबर- त्रयोदशी श्राद्ध
  • 9 अक्टूबर- चतुर्दशी श्राद्ध
  • 10 अक्टूबर- सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 22 September 2026: मिथुन राशि वाले खानपान में न करें लापरवाही, सिंह वालों की नौकरी में बढ़ सकती है जिम्मेदारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pitru Paksha 2026, Purnima 2026, Purnima 2026 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com