विज्ञापन

दुल्‍हन की कलाई पर सजाइए सीप‍ियों वाली चूड़‍ियां, ब्राइडल लुक में द‍िखेंगी सबसे सुंदर, देख‍िए ट्रेंडी ड‍िजाइन

शादी हो या त्‍योहार आप हाथों पर सजा सकती हैं सीप‍ियों वाली चूड़‍ियां. इन द‍िनों यह लड़क‍ियों के बीच ये चूड़‍ियां खूब वायरल हो रही हैं. यह द‍िखने में बहुत स्‍टाइल‍िश और लाइट वेट हैं. यह रहे लेटेस्‍ट ड‍िजाइन.

दुल्‍हन की कलाई पर सजाइए सीप‍ियों वाली चूड़‍ियां, ब्राइडल लुक में द‍िखेंगी सबसे सुंदर, देख‍िए ट्रेंडी ड‍िजाइन
सीप‍ियों वाली चूड़‍ियों के लेटेस्‍ट ड‍िजाइन यहां देख‍िए.

फैशन के दीवानों के ल‍िए एक नया ट्रेंड आ गया है. जी हां, अगर शादी या त्‍योहारों के ल‍िए कुछ नई चूड़‍ियां ढूंढ रही हैं तो ये सीप‍ियां वाली चूड़‍ियां ले लीज‍िए. यह सीप‍ियां वाली चूड़‍ियां दुल्‍हनों को तो पसंद आ ही रही हैं. चूंक‍ि नवरात्र‍ि आ रही है और गरबा नाइट के ल‍िए आप अपने जूलरी ढूंढ रही हैं, तो आप ये खूबसूरत सीपी वाली चूड़‍ियां ले सकती हैं. यह आपके बंजारा लुक के ल‍िए बेस्‍ट है. आज ही ऑर्डर कर दें यह सीपी वाली चूड़‍ियां, फ‍िर शादी हो या त्‍योहार हर जगह आप ही नजर आएंगी. इन बैंगल्‍स की खूबी ये है क‍ि आपकी हर ड्रेस के साथ मैच कर जाएगी और इसे शादीशुदा और अनमैर‍िड दोनों पहन सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीपी वाले खूबसूरत कड़े 

आप चूड़ी नहीं पहनना चाहते हैं, तो आप ये खूबसूरत कड़े ले सकती हैं. ये द‍िखने में ज‍ितने सुंदर हैं, उससे ज्‍यादा ये हाथों की कलाई में लगते हैं. इन्‍हें आप छोटे मोटे फंक्‍शन या त्‍योहारों पर पहन सकती हैं. इन कड़ों पर गोटा पत्‍ती वर्क हुआ है और उस पर सीपी लगी हैं.  नवरात्र‍ि और करवा चौथ जैसे बड़े त्‍योहार आ रहे हैं, तो आप आज ही उनके ल‍िए ऑर्डर कर दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

बीड्स कि साथ सीपी वाली बैंगल्‍स 

सीपी वाली यह बैंगल्‍स बहुत ही कलरफुल हैं. इनकी सबसे अच्‍छी खूबी है क‍ि यह लाइट वेट हैं और आपके पूरे हाथ को नहीं कवर करती हैं. यह कलीरे की तरह लटकती हैं, जो देखने में बेहद ही सुंदर हैं, क्‍योंक‍ि इसमें बहुत सारी रंगों की सीप‍ियां लगी हैं तो यह आपकी हर ड्रेस पर खूब फबेगी. अगर आपने ब्राइट कलर की ड्रेस पहनी है तो यह वाली सीपी बैंगल्‍स ले सकती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: insta/munshi.jewellery

कॉलेज गोइंग के ल‍िए है ये बेस्‍ट ब्रेसलेट 

आप कॉलेज जाती हैं और लेटेस्‍ट ट्रेंड की सीपी वाली बैंगल्‍स लेना चाहती हैं, तो यह वाला सबसे बेस्‍ट है. यह ब्रेसलुक में है और इसमें बेहद खूबसूरत तरीके से सीप‍ियां लगी हुई हैं. वहीं कुछ सीप‍ियां नीचे की तरफ लटकन स्‍टाइल में हैं, ताकि‍ आपका रफ एंड टफ लुक इसमें नजर आए. यह कई कलर में आ रही है, जो आपकी हर ड्रेस से मैच कर जाएंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीपी वाले कलीरे

अब कलीरे का लुक भी बदल गया है. सीपी वाले कलीरे इन द‍िनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं. यह कलीरे वायरल हैं इन द‍िनों सोशल मीड‍िया पर. आप इन्‍हें खरीद सकते हैं. सबसे अच्‍छी बात ये है क‍ि यह आपकी हर ड्रेस से मैच कर जाएंंगे. आप क‍िसी भी रंग का लहंगा या साड़ी पहन‍िए, यह आपके हाथों पर खूब सजेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह सीपी बैंगल्‍स के फोटो भी देख‍िए-

Latest and Breaking News on NDTV

यह सीपी बैंगल्‍स के फोटो भी देख‍िए-

Latest and Breaking News on NDTV

यह सीपी बैंगल्‍स के फोटो भी देख‍िए-

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- चुकंदर को चेहरे पर कैसे लगाएं? शहनाज हुसैन ने बताया घर पर चुकंदर की क्रीम बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com