
Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग करते हैं ये उपाय.
Paush Purnima 2023 Date and Time: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि का खास महत्व है. नए साल 2023 में पौष माह की पूर्णिमा 6 जनवरी 2023 को है. इसके बाद माघ आरंभ हो जाएगा. पूर्णिमा तिथि शुक्ल पक्ष का आखिरी दिन होता है और शास्त्रों में शुक्ल पक्ष को देवताओं का समय कहा जाता है. पूर्णिमा के दिन चंद्रमा के साथ लक्ष्मी-नारायण की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत कर घर में सत्यनारायण की कथा करने से व्यक्ति जीवन में सुख भोगता है और मृत्यु के बाद अगले जन्म में भी धन, शांति और समृद्धि पाता है. साल 2023 की पहली पूर्णिमा बहुत खास मानी जा रही है. आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा का मुहूर्त, शुभ योग और पूजा विधि.
यह भी पढ़ें
Buddha Purnima 2023: आज मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए मनाने का महत्व यहां
Budh purnima 2023 : 130 साल बाद बन रहा है विरला महासंयोग, इन राशि वालों की बदल रही है किस्मत, मां लक्ष्मी का होगा आगमन!
Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा 2023 पर लग रहा है साल का पहला Chandra Grahan, भूलकर भी ना करें ये काम, बनाएं ये खास पकवान
पौष पूर्णिमा 2023 शुभ योग | Paush Purnima 2023 Shubh yoga
नए साल 2023 में पौष पूर्णिमा का व्रत 6 जनवरी, शुक्रवार को रखा जाएगा. खास बात ये है कि पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन दोनों ही लक्ष्मी जी को समर्पित है. ऐसे में पौष पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का खास अवसर है. इस दिन की गई पूजा और उपाय से जीवन में खुशियों का आगमन होगा. वहीं पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म, इंद्र और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो इस दिन के महत्व को दोगुना कर रहे हैं.
- इंद्र योग - 06 जनवरी 2023, सुबह 08.11 - 07 जनवरी 2023, सुबह 08.55
- ब्रह्म योग - 05 जनवरी 2023, सुबह 07.34 - 06 जनवरी 2023, सुबह 08.11
- सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 12.14 - सुबह 06.38 (7 जनवरी 2023)
Vastu Tips 2023: नए साल के पहले दिन मुख्य द्वार पर रखें ये चीजें, घर में आएंगी मां लक्ष्मी
पौष पूर्णिमा 2023 मुहूर्त | Paush Purnima 2023 Shubh Muhurat
- पौष पूर्णिमा तिथि आरंभ - 6 जनवरी 2023, सुबह 2.14
- पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त - 7 जनवरी 2023, सुबह 04.37
- अभिजित मुहूर्त - सुबह 11:33 - दोपहर 12:15
- चंद्रोदय समय - शाम 04.32
पौष पूर्णिमा के उपाय | Paush Purnima 2023 Upay
- शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए.
- दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं.
Shani Dev: शनि देव 19 दिन बाद चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, जानें साल भर बनी रहेगी कृपा
- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चंद्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए. ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)