विज्ञापन

मूलांक 2 वालों की आज चमकेगी किस्मत...बरसेगा धन और पुराने रिश्तों में लौटेगी बहार!

Mulank 2: 15 अप्रैल का दिन आपके लिए 'डबल मून' मैजिक जैसा रहने वाला है. आज मन में रोमांस की घंटी बजेगी और जेब में अचानक धन की वर्षा हो सकती है, लेकिन सावधान...कहीं भावनाओं में बहकर आप अपना बजट न बिगाड़ लें. क्या आपका डूबा हुआ पैसा आज वापस मिलेगा?ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें.

मूलांक 2 वालों की आज चमकेगी किस्मत...बरसेगा धन और पुराने रिश्तों में लौटेगी बहार!
Mulank 2: मूलांक 2 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 15 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चन्द्रमा और दिन का अंक 2 चन्द्रमा मिलकर व्यक्ति को मन को चंचल बनाएंगे, साथ ही मन में रोमेंटिक विचार रहेंगे. मूलांक 2 के जातक आज अंतरमन में काफी सोच विचार करेंगे. अंक 2 चंद्र ग्रह के अधिकार में आता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 15 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : जो योजना आपके दिमाग में पहले से चल रही थी, उस पर कार्य करने पर आपको कामयाबी मिलेगी. ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा, सभी मिलकर आपकी प्रशंसा करेंगे. निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति होने पर साथियों के साथ विचार विमर्श करें. कामयाबी हासिल होगी.

फाइनेंस : आज अचानक से आपको धन लाभ का बड़ा योग बन रहा है. आपके जीवन में आपका फंसा हुआ पैसा आपको आज सामने से वापस मिल सकता है. अचानक परिवार में कोई खर्च आ सकता है, जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा. खर्च करते वक्त भावनाओं को कंट्रोल में रखें.  

लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से लगाव बढ़ेगा. आपके बीच चली आ रही कोई शंका आज दूर हो जाएगी. खराब रिश्तों को फिर से शुरू करने के लिए आज माहौल बनेगा. समय पर सोएं जिससे मानसिक थकान ना हो.

शुभ अंक : 2

शुभ रंग : सफेद, क्रीम.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com