ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की ओर से आज केस दर्ज किया जा सकता है. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि DoPT विभाग से नोटिफिकेशन मिलते ही सीबीआई की ओर से केस दर्ज किया जाएगा. सीबीआई की टीम आज भोपाल के लिए रवाना होगी और भोपाल पुलिस से केस को टेकओवर किया जाएगा. भोपाल जाने के बाद लोकल पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज लेकर सीबीआई केस को रजिस्टर्ड करके जांच शुरू करेगी. बता दें कि ट्विशा शर्मा का शव 11-12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे पर लटका मिला था. 12 मई को पहला पोस्टमार्टम हुआ था, लेकिन परिजनों ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे. इसके बाद FIR दर्ज हुई, धरना-प्रदर्शन हुए और दूसरे पोस्टमार्टम की मांग उठी. 24 मई को दिल्ली एम्स की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया और उसी दिन ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भी किया गया.
Breaking News Live Updates:
ट्विशा शर्मा मामला : अब कल होगी सुनवाई
ट्विशा, समर्थ सिंह और गिरबाला सिंह के घरों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड से संबंधित भोपाल अदालत में सुनवाई स्थगित कर दी गई है. अब यह सुनवाई कल होगी. पुलिस ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
राजकोट में बस पलटने से दो महिलाओं की मौत, 20 अन्य घायल
गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल कस्बे के पास सोमवार तड़के श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल ले गई एक निजी बस के पलट जाने से एक महिला और उसकी पुत्रवधू की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना गोंडल तालुका के वोराकोटडा गांव के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब बस चालक ने एक संकरी सड़क पर सामने से आ रहे एक ट्रक को रास्ता देने के लिए बस को पीछे किया.
भारत को सस्ता और बेहतर तेल जहां मिलेगा, वहीं से करेंगे आयात - सरकारी सूत्र
एनडीटीवी से सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत को जहां से भी बेहतर कीमत पर और बेहतर क्वालिटी का कच्चा तेल मिलेगा इसका आयात किया जाएगा.
एआईएडीएमके के 3 विधायक टीवीके में शामिल
एआईएडीएमके के 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. अध्यक्ष से मुलाकात कर त्यागपत्र सौंपा दिया है. नमरगथम कुमारवेल, जयकुमार और सत्यभामा. तीनों विधायक एस पी वेलुमणि खेमे के एआईएडीएमके से बताए जा रहे हैं. तीनों विधायकों ने आदव अर्जुन से मुलाकात की. तीनों विधायक टीवीके में शामिल हो गए हैं.
पश्चिम एशिया के हालात पर दिल्ली में बड़ी बैठक
परिवहन, पर्यटन और संस्कृति संबंधी संसदीय स्थाई समिति की बैठक शुरू हुई है. पश्चिम एशिया के हालात के कारण बनी स्थितियों पर चर्चा होगी. समिति के अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि यह भारत द्वारा निर्मित समस्या नहीं है, बल्कि वैश्विक समस्या है. इस पर सभी संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों को बुलाया गया है. बैठक के एजेंडे के अनुसार, समिति मुख्य रूप से पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव के साथ विचार विमर्श कर रही है.
मणिपुर में छह लोगों की रिहाई की मांग को लेकर नगा समुदाय का प्रदर्शन
मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को नगा समुदाय के सैंकड़ों सदस्यों ने विरोध रैली निकालकर संदिग्ध कुकी आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से बंधक बनाए गए छह लोगों को तत्काल रिहा किए जाने की मांग की. ‘नगा पीपुल्स यूनियन इंफाल’ की ओर से आयोजित रैली में मैतेई समुदाय के कई सदस्य भी शामिल हुए. रैली इंफाल ईस्ट जिले में ट्राइबल मार्केट इलाके से शुरू हुई और मुख्यमंत्री के बंगले की ओर बढ़ी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आवास से लगभग 200 मीटर दूर पैलेस गेट के पास सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया.
तेल कंपनियों को हो रहा है भारी नुकसान
पहले सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन करीब 1000 करोड रुपए का नुकसान हो रहा था. अब पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ाने के बाद तेल कंपनियों का जो नुकसान है वह प्रतिदिन 600 करोड़ से कुछ कम है.
आमेर के किले में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का शानदार स्वागत
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पत्नी जीनेट डी रूबियो के साथ आज जयपुर स्थित आमेर के किले में पहुंचे. उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जिया गोर भी मौजूद थे. इस दौरान उनका शानदार स्वागत किया गया.
#WATCH | Rajasthan: US Secretary of State, Marco Rubio, along with his wife, Jeanette D. Rubio, visits Amber Fort in Jaipur
— ANI (@ANI) May 25, 2026
US Ambassador to India Sergio Gor is also present. pic.twitter.com/w3tsf4BBa1
सीएम विजय ने दिए मेकेदातु बांध विवाद के संबंध में कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को कर्नाटक से जुड़े मेकेदातु बांध विवाद के संबंध में कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है.
#WATCH | Chennai | Tamil Nadu CM C Joseph Vijay chairs a meeting with Cauvery water experts and legal experts regarding the proposed Bhoomi Pooja by the Karnataka Government in connection with the construction of the Mekedatu dam across the Cauvery River, and instructed that… pic.twitter.com/dHxogECzeY
— ANI (@ANI) May 25, 2026
जयपुर में आमेर के किले में पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो
अमेरिका के विदेश मंत्री जयपुर स्थित आमेर के किले में पहुंच गए हैं. रूबियो के स्वागत में ड्रम और नगाड़े बजाए गए.
US Iran वार्ता में बात आगे बढ़ रही, लेकिन फिर भी ट्रंप चौंकन्ने: रूबियो
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान और अमेरिका की वार्ता पर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, "दोनों देश होर्मुज खोलने पर आगे की ओर बातचीत बढ़ा रहे हैं. लेकिन ट्रंप इसे लेकर चौंकन्ने हैं, क्योंकि वो कोई भी खराब डील नहीं करना चाहते हैं. हां लेकिन डील में काफी तरक्की हुई है."
नीट यूजी पेपर लीक मामला: आरोपी मनीषा संजय हवलदार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में किया पेश
नीट यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा संजय हवलदार को सोमवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. मनीषा संजय हवलदार फिजिक्स पढ़ाती हैं और इस मामले में उन्हें महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है.
#WATCH | NEET UG Paper leak case: Accused Manisha Sanjay Hawaldar brought to Delhi's Rouse Avenue court.
— ANI (@ANI) May 25, 2026
She is a physics teacher and was arrested from Pune, Maharashtra, in the NEET UG Paper leak case pic.twitter.com/p1LU0G0Bp3
ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज केस दर्ज कर सकती है सीबीआई
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की ओर से आज केस दर्ज किया जा सकता है. DoPT से नोटिफिकेशन मिलते ही सीबीआई की ओर से केस दर्ज किया जाएगा.
फाल्टा के लोगों ने बता दिया कि बंगाल को TMC की डर और हिंसा की राजनीति स्वीकार नहीं: चुग
फाल्टा विधानसभा सीट के पुनः मतदान में बीजेपी की जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि फाल्टा के लोगों ने साफ कर दिया है कि बंगाल टीएमसी की डर, धमकी, जिहाद और हिंसा की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा. लोकतंत्र की इस ऐतिहासिक जीत ने ममता बनर्जी के सिंडिकेट मॉडल को जोरदार थप्पड़ दिया है. वह सीट जिसे टीएमसी अपना अजेय किला मानती थी, लोगों ने अपने अभूतपूर्व समर्थन से यह साबित कर दिया है कि बंगाल में बदलाव की लहर कोई सामान्य लहर नहीं बल्कि सुनामी है.
#WATCH | Delhi: On BJP's win in the repolling for Falta Assembly seat, BJP National General Secretary Tarun Chugh says, "The people of Falta have made it clear that Bengal will not accept the politics of fear, threats, jihad, and violence by the TMC. This historic victory of… pic.twitter.com/12t5VRFZ6B
— ANI (@ANI) May 25, 2026
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिला है. यह मेल सोमवार की सुबह लुधियाना नगर निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर आया है. इस मेल में कहा गया है कि लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा जबकि रात 9:11 पर दिलजीत दोसांझ के घर पर हमला होगा. यह मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजा गया बताया जा रहा है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ताजमहल का दीदार करने पहुंचे
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ताजमहल पहुंच गए हैं. रूबियो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो करीब एक घंटा ताजमहल के अंदर रहेंगे.
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio, arrives at the Taj Mahal pic.twitter.com/THIxLjk5dZ
— ANI (@ANI) May 25, 2026
इंडिया गेट पर दो बाइक सवारों ने कनाडा के नागरिक से छीना आईफोन
इंडिया गेट पर दो बाइक सवारों ने एक कनाडाई नागरिक से मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए. कनाडाई नागरिक का आईफोन-16 दो बाइक सवार झपटमारों ने तब छीन लिया जब वह दिल्ली के कर्तव्य पथ इलाके में इंडिया गेट के पास सेल्फी ले रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित सुखविंदर 20 मई को कनाडा से दिल्ली आए थे और एरोसिटी के एक होटल में ठहरे हुए थे.
पुणे के पास अहिल्यानगर-कल्याण हाईवे पर सरकारी बस ने बाइक को रौंदा, 4 की मौत
महाराष्ट्र में पुणे के पास अहिल्यानगर-कल्याण हाईवे पर सरकारी बस ने एक बाइक को रौंद दिया. इस दौरान काम से घर लौट रहे 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. पुणे के जुन्नर तालुका स्थित डिंगोरे गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ, यहां एक तेज रफ्तार एसटी बस ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया. इस भिड़ंत में बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब यह बस कल्याण से आलेफाटा की ओर जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहुंचे आगरा, ताजमहल का करेंगे दीदार
#WATCH | US Secretary of State, Marco Rubio, reaches Uttar Pradesh's Agra. He will visit the Taj Mahal today.
— ANI (@ANI) May 25, 2026
(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/cfhYNBGCkX
सीएम योगी का थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल डैशबोर्ड बनाने का निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस को सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए सेंट्रल डैशबोर्ड बनाने का निर्देश दिया है. सीएम योगी ने कहा है कि पुलिस की गोपनीय सूचनाओं और संचार सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, हर जरूरी तकनीक में सुधार करें. 12 जनपदों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा के लिए 47 करोड़ की कार्ययोजना बनाई जाएगी. पुलिस सुधार की दिशा में डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ और डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में बनाने पर विचार किया जा रहा है.
जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में एनआईए ने जमात ए इस्लामी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने मध्य और दक्षिण कश्मीर में जमात ए इस्लामी के ठिकानों पर छापेमारी की है. श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां में कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है. एनआईए की इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को फिर से बढ़ावा देने की कोशिश से जोड़कर के देखा जा रहा है. फरवरी 2024 में केंद्र सरकार ने जमात ए इस्लामी जम्मू कश्मीर को यूएपीए के तहत 5 सालों के लिए अवैध संगठन घोषित कर दिया था. आरोप है कि संगठन जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए आतंकवाद और भारत विरोधी प्रचार में लिप्त है.
पंढरपुर : दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर की खुदकुशी, न्याय के लिए शव को थाने लेकर पहुंचे परिजन
महाराष्ट्र के पंढरपुर में पटवर्धन कुरोली गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली. युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता के परिजनों ने उसका शव सीधे पुलिस स्टेशन में रख दिया. पटवर्धन कुरोली गांव में एक युवती के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस संबंध में 11 अप्रैल को करकम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी.
महाबलेश्वर के पास बड़ा हादसा, 1500 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, सतारा के 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास बड़ा हादसा हुआ है. कोंकण से लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण सतारा के 8 लोगों की मौत हो गई. महाबलेश्वर और पोलादपुर के बीच स्थित आंबेनली घाट पर पर्यटकों से भरी एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. यह हादसा दाबेली गांव से कुछ ही दूरी पर हुआ.
हाथ-पैर बंधे मिले महिला के शव से सनसनी, बाथरूम में पड़ा था शव
हरियाणा के सोनीपत के जटवाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ. महिला के दोनों हाथ और पैर चुन्नी से बंधे हुए थे, जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. घटनास्थल की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या और लूट दोनों एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया स्नान
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उमड़े. इस मौके पर लोगों ने गंगा नदी में स्नान किया.
#WATCH Haridwar, Uttarakhand: People take a holy dip in the Ganga River on the occasion of Ganga Dussehra- a Hindu festival, which celebrates the descent of Maa Ganga to Earth. pic.twitter.com/cniH4EeVSN
— ANI (@ANI) May 25, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
देश में पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. एक शख्स ने कहा कि हम बहुत परेशान हैं. कई जगहों पर तो डीजल भी नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि टैक्सी ड्राइवरों को और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने डीजल की दर कम होनी चाहिए.
#WATCH | Delhi: A buyer says, "We are very upset... They are not even giving diesel in many places... This should be discussed. Taxi drivers will face more problems... The rate of diesel should be decreased." https://t.co/3ClsS3MNVd pic.twitter.com/7pI1mQF83c
— ANI (@ANI) May 25, 2026
वहीं एक अन्य शख्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को देश को बचाने के लिए जो भी जरूरी है, करना चाहिए.
#WATCH | Delhi: Fuel prices increase in Delhi; petrol being sold at Rs 102.12 per litre and diesel at Rs 95.20 per litre. Visuals from a petrol pump in Moti Bagh.
— ANI (@ANI) May 25, 2026
A buyer says, "It is fine. The government should do whatever is required to save the country. It is because of… pic.twitter.com/hazGV4TuVO
गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई तो सीएम योगी ने बच्चों के लिए लिखी पाती
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर बच्चों के लिए पाती लिखी है. इसमें उन्होंने कहा है कि गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए सीखने और आनंद का अच्छा मौका है. 
कानपुर में रोडरेज की घटना, दो लोगों की मौत
कानपुर में रोड रेज की घटना सामने आई है. कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिसके बाद विवाद हो गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एक बाइक पर शिव नारायण त्रिवेदी, सत्यम त्रिवेदी और शिवम त्रिवेदी सवार थे. उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई, जिस पर शिवा वर्मा, उत्सव अवस्थी और करण वर्मा सवार थे. इन लोगों में से शिवा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्सव अवस्थी 19 साल का है और करण वर्मा की उम्र करीब 24 साल है. उत्सव अवस्थी और करण वर्मा फिलहाल फरार हैं. शिवा वर्मा से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस घटना में शिवम त्रिवेदी और शिव नारायण त्रिवेदी की मौत हो गई है. हमारी टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं.
#WATCH Kanpur: Kanpur Police Commissioner Raghubir Lal says, "A road rage incident has occurred involving a collision between motorcycles. Shiv Narayan Trivedi, Satyam Trivedi, and Shivam Trivedi were travelling on a bike... Their bike collided with a bike carrying three… https://t.co/ciYnHZUaG0 pic.twitter.com/AvUxoSNYyj
— ANI (@ANI) May 25, 2026
देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ये हैं नए दाम
देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. चार महानगरों में पेट्रोल के दाम सामने आ गए हैं. इसके मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 102.12, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111;21 और चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 95.20, कोलकाता में 99.82, मुंबई में 97.83 और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.
RSP (Retail Selling Price) of four Metro cities for 25.05.26 are as follows:
— ANI (@ANI) May 25, 2026
MS (petrol) prices
Delhi Rs 102.12 (+2.61)
Kolkata Rs 113.51 (+2.87)
Mumbai Rs 111.21 (+2.72)
Chennai Rs 107.77 (+2.46)
High Speed Diesel prices
Delhi Rs 95.20 (+2.71)…