Holika Dahan 2026 Shayari: हिंदू धर्म में होलिका दहन का खास महत्व होता है. यह बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए उत्साह की शुरुआत का प्रतीक है. मान्यता है कि इस दिन होलिका की अग्नि में सभी दुख‑दर्द, भय और बाधाएं जलकर समाप्त हो जाती हैं. इस दिन लोग अग्नि की परिक्रमा करते हैं, खुशी मनाते हैं और एक-दूसरे के जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं. ऐसे शुभ अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को खास संदेश भेजकर उनकी खुशियों में भागीदार बन सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए ऐसे 10 चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आपन अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को होलिका दहन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. जले बुराई और बढ़े विश्वास,
घर में हर ओर हो बस उल्लास
हर दिन बने खुशियों का प्रकाश,
होलिका दहन बनाए जीवन खास
होलिका दहन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं...
2. होलिका की आग में जल जाए आपकी सारी परेशानियां,
खुशियों से भर जाए आपकी जिंदगी की ये नई कहानियां
होलिका दहन 2026 की हार्दिक बधाई
3. मन की कालिख को जलाकर,
प्रेम का दीप जलाएं,
होलिका दहन की आपको सपरिवार शुभकामनाएं

4. बुराई को आग लगाना है,
अच्छाई को गले लगाना है,
इस होलिका दहन पर सबको ये सिखाना है
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
5. इस पावन अग्नि में जल जाएं आपके सारे पाप,
खुशियों से महके आपका जीवन और पुण्य का हो मिलाप
होलिका दहन की शुभकामनाएं
6. नकारात्मकता जले और सकारात्मकता का वास हो,
आने वाला हर दिन आपके लिए बेहद खास हो
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

7. साल भर के बाद हमारे दुखो को जलाने आई है
देखो होलिका दहन की शुभ घड़ी आज आई है
होलिका दहन की ढेरों शुभकामनाएं
8. मन से मिटे हर अंधियारा,
जीवन में आए अब उजियारा
सपनों का सजे जीवन में सितारा,
होलिका दहन दे सुख अपार सारा
होलिका दहन की शुभकामनाएं
9. रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, स्वास्थ्य और धन लेकर आए, आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई.
10. रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां,
स्वास्थ्य और धन लेकर आए
आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं