विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर ने बनाया यह चक्रव्यूह, जसप्रीत बुमराह से ली मदद, वरुण चक्रवर्ती से की बात

Gautam gambhir plan for West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच को जितने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में अपना बेस्ट खेल खेलेगी. इसके लिए कोच गौतम गंभीर ने रणनीति बना ली है. अभ्यास सत्र के दौरान इस बार गौतम गंभीर अपने सबसे बड़े ट्रंप कार्ड वरुण चक्रवर्ती के साथ ज्यादा समय बिताते हुआ नजर आए

IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर ने बनाया यह चक्रव्यूह, जसप्रीत बुमराह से ली मदद, वरुण चक्रवर्ती से की बात
IND vs WI, T20 World Cup 2026: गंभीर का मास्टर प्लान

IND vs WI, T20 World Cup 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच को जितने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में आज भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में अपना बेस्ट खेल खेलेगी. इसके लिए कोच गौतम गंभीर ने रणनीति बना ली है. अभ्यास सत्र के दौरान इस बार गौतम गंभीर अपने सबसे बड़े ट्रंप कार्ड वरुण चक्रवर्ती के साथ ज्यादा समय बिताते हुआ नजर आए हैं. बता दें कि वरुण भारत के सबसे बेहतरीन स्पिनर में से एक हैं लेकिन इस बार वर्ल्ड कप में ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए हैं, ऐसे में गंभीर ने भारत की प्रैक्टिस के दौरान अपने ट्रंप कार्ड को लाइन में लाने के लिए जसप्रीत बुमराह का भी इस्तेमाल किया है. प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और बुमराह, वरुण के साथ काफी देर तक बातें करते हुए नजर आए हैं, ऐसा लग रहा था कि बुमराह, मिस्ट्री स्पिनर को सलाह दे रहे हैं वहीं, गंभीर भी चक्रवर्ती को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले कैरेबियन खिलाड़ियों के खिलाफ चक्रव्यूह रचने के लिए उन्हें टिप्स देते नजर आए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल ,कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के  मैच से पहले, भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि टीम के पास स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए उनके होम ग्राउंड पर  दूसरी स्ट्रेटेजी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

वरुण अब तक टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे हैं, उन्होंने 6 मैचों में 13.09 के औसत और 7.20 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं  हालांकि, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ 4 ओवर में एक विकेट लेकर 47 रन दिए और ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ चार ओवर में 1/35 का औसत और 8.75 से ज़्यादा के इकॉनमी रेट से एक और निराशाजनक प्रदर्शन किया था. ऐसे में गंभीर ने वरुण के साथ प्रैक्टिस के दौरान काफी समय साथ बिताया और उन्हें अहम मैच से पहले कॉन्फिडेंस दिया है. 

बता दें कि भारत ने ईडन गार्डन्स में सिर्फ़ एक T20 वर्ल्ड कप मैच खेला है. 2016 T20 वर्ल्ड कप में, भारत का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से हुआ था, जहां भारतीय टीम 6 विकेट से जीतने में सफल रही थी. भारत ने 2022 में T20I में ईडन गार्डन्स में 3 बार वेस्ट इंडीज़ का सामना किया और सभी मैच जीते थे. 

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसेन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com