विज्ञापन

Holika Dahan Date 2026: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन? बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं रखें किन खास बातों का ध्यान

Holika Dahan Date 2026: होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है. होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंगों वाली होली.

Holika Dahan Date 2026: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन? बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं रखें किन खास बातों का ध्यान
Holika Dahan Date: 2 या 3 मार्च कब है होलिका दहन.

Holika Dahan 2026 Date: होली के पर्व में महज कुछ दिन ही बचें हैं. मार्केट से लेकर घरों तक में आप होली की चहल-पहल देख सकते हैं. होली का पर्व बच्चों को बहुत पसंद होता है. इसके दो कारण हैं ये तो वो रंगों के साथ होली खेलते हैं, दूसरा कि उन्हें इस दिन तरह-तरह के व्यंजन खाने को मिलते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, फिर इसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है.  पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली मनाई जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं.

होलिका दहन पर गर्भवती महिलाएं किन बातों का रखें ध्यान- (What should pregnant women keep in mind during Holika Dahan)

1. गर्भवती महिलाओं को जलती हुई होलिका को देखने या उसकी परिक्रमा करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है और अग्नि की गर्मी नुकसान पेट में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है.

2. होलिका से निकलने वाला घना धुआं और तेज गर्मी से गर्भवती महिला को सांस की दिक्कत हो सकती है.

3. गर्भवती महिला को इस दिन बाहर दी गई कोई भी मिठाई खाने से बचना चाहिए. क्योंकि उसमें इस्तेमाल चीजें और गंदगी उनके और बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

होलिका दहन के दिन क्या न करें? (Holika Dahan Ke Din Kya Nahi Kare)

  1. इस दिन बुजुर्गों को भी होलिका दहन वाली जगह से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इससे निकलने वाला धुआं सांस संबंधी समस्या पैदा कर सकता है. 
  2. होलिका दहन के दिन बुजुर्गों का अपमान करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे भगवान नाराज होते हैं. इस दिन बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना फलदायी माना जाता है. 
  3. होलिका दहन के दिन मांस और मदिरा का सेवन वर्जित माना जाता है. इस दिन तामसिक भोजन से पूरी तरह बचना चाहिए.
  4. मान्यता है कि होलिका दहन के दिन पैसे उधार देने और लेने से बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, इससे धन हानि होती है. 
  5. होलिका दहन के दिन दूसरों के घर में भोजन करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें- कुकर की सीटी बार-बार होती है खराब? इन आसान ट्रिक्स से खुद ही करें ठीक, समय और पैसे की होगी बचत!

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com