Hindu new year : हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2079 की शुरुआत 2 (Hindu New Year 2022) अप्रैल से हो रही है. जब भी साल बदलता है तो इसके साथ ही ग्रहों की दशा और उनके प्रभाव भी बदल जाते हैं. ज्योतिषी के अनुसार नए साल में राशियों पर इसका प्रभाव भी बदलता है ऐसे में नए साल में कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को नुकसान का सामना करना पड़ता है. 2 अप्रैल (Hindu Nav Varsh) से नए साल की शुरुआत के साथ ही इस छह राशियों के लिए बेहद अच्छे समय की शुरुआत मानी जा रही है. आइए जानते हैं कि किस राशि पर क्या प्रभाव माना जा रहा है.

साल के आरंभ में आपके राशि के स्वामी मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होंगे, इससे आपके लिए इस साल की शुरुआत नए संभावनाओं के साथ हो रही है. इसके साथ ही आपके आर्थिक पक्ष में भी सुधार की संभावना है. माना जा रहा है कि इस साल इस राशि के जो लोग खेल के क्षेत्र में हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. साथ ही ये साल आपके लिए सपनों को हकीकत में बदलने का साल माना जा रहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस साल आपकी शनि की ढैय्या भी खत्म होती दिख रही है. माना जा रहा है कि आपने पिछले कुछ सालों से जो संघर्ष किया है उसका शुभ फल आपको इस नए साल में मिल सकता है. इसके साथ ही राहु आपके द्वादश से एकादश भाव में संचार कर रहे हैं, ऐसे में कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है. जो लोग इस साल नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं उन्हें लाभ मिल सकता है.
इस साल कन्या राशि के जातकों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है. नए लोगों से आपका परिचय होगा जिनसे करियर में लाभ हो सकता है. दोस्त, रिश्तेदारों से मदद मिल सकती है. इस साल आप नए घर या जमीन खरीद सकते हैं, साथ ही नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है.
आपके राशि के स्वामी गुरु शुभ फल देंगे. करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं और शादीशुदा जीवन भी बेहतर हो सकता है. इस साल योग के जरिए आप अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं. सामाजिक मर्यादा बनी रहे इसलिए अपनी बातों को ध्यान से किसी के सामने रखें.
इस साल शनि देव मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, ऐसे में इस राशि के लिए साल की शुरुआत अच्छी हो सकती है. इस साल आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. इस राशि के विद्यार्थी अब पहले से अधिक एकाग्र होंगे. राजनीति के क्षेत्र में जो लोग हैं उनके लिए साल अच्छा माना जा रहा है. इस साल आपको पिता के जरिए लाभ मिलने की संभावना है. पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है और सेहत में भी सुधार हो सकता है.
केतु इस साल वृश्चिक से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है, ऐसे में इस साल आपकी मानसिक परेशानियां दूर हो सकती है. आपके जो काम अब तक अधूरे थे अब पूरे हो सकते हैं. पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो लाभ मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में भी बेहतर बदलाव आ सकता है. इस राशि के विद्यार्थियों को भी गुरुजनों से लाभ मिल सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
मदुरै में धूमधाम से निकली रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं