आलता भारतीय हिंदू महिलाओं के प्रमुख श्रृंगारों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि इसे लगाने से शुभता आती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और किसी भी खास अवसर की पवित्रता बढ़ती है. शादी, त्योहार और धार्मिक कार्यक्रमों जैसे कई शुभ अवसरों पर महिलाएं अपने हाथों और पैरों में आलता लगाती हैं. अगर आप इस हरियाली तीज पर अपने पैरों को पारंपरिक और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो यहां दिए गए कुछ खास आलता डिजाइन आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पैरों के लिए कुछ सुंदर आलता डिजाइन.
फ्लोरल आलता डिजाइन
आलता डिजाइनों की सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं होती. आप अपनी उंगलियों की मदद से भी आसानी से सुंदर डिजाइन बना सकती हैं. इस फ्लोरल डिजाइन में पूरे पैर, किनारों और उंगलियों को आलता से सजाया जाता है. वहीं, पैर के ऊपरी हिस्से पर फूलों की आकृति और कुछ छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर इसे आकर्षक लुक दिया जाता है.

simple alta designs for festival
सर्कल आलता डिजाइन
अगर, आपको सिंपल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन पसंद है, तो यह सर्कल आलता डिजाइन एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें पैरों के किनारों और ऊपरी हिस्से पर गोलाकार पैटर्न बनाए जाते हैं. साथ ही उंगलियों को भी आलता से रंगा जाता है, जिससे डिजाइन और निखरकर सामने आता है.

लाल और सफेद आलता डिजाइन
यह सबसे अलग और खूबसूरत आलता डिजाइनों में से एक है. इसमें पैरों के किनारों और उंगलियों पर लाल आलता लगाया जाता है. इसके साथ पैरों के किनारों पर सफेद रंग से बारीक और आकर्षक डिजाइन बनाई जाती है. लाल और सफेद रंग का यह मेल बेहद आकर्षक लगता है और नंगे पैर चलने पर आपके पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.
यह भी पढ़ें:- हरियाली तीज पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें सही सामग्री और कथा का महत्व
यह भी पढ़ें:- Haryali Teej Mehandi Design: हरियाली तीज नए मेहंदी डिजाइन, 10 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा समय, हाथ देखते रह जाएंगे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं