विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2026: बप्पा को विदाई देने से पहले जरूर करें ये 7 काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

How to perform Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर होगा. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि विसर्जन से पहले गणपति की पूजा, भोग और आरती करें. बप्पा को विदाई देते समय इन 7 बातों का ध्यान रखें और पूजा सामग्री जलाशयों में न फेंकें.

Ganesh Visarjan 2026: बप्पा को विदाई देने से पहले जरूर करें ये 7 काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
गणेश विसर्जन 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर होगा.
ndtv

गणेशोत्सव के बाद अब भक्त बप्पा को विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं. इस साल अनंत चतुर्दशी पर मुख्य गणेश विसर्जन 25 सितंबर 2026 को होगा. हालांकि कई भक्त अपनी परंपरा और सुविधा के अनुसार डेढ़, तीसरे, पांचवें या सातवें दिन भी गणपति का विसर्जन करते हैं. विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधिवत पूजा, भोग और आरती करने की परंपरा है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि बप्पा को विदाई देते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा और सही विधि से विसर्जन करने से घर में सकारात्मक माहौल और सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही पूजा सामग्री को जलाशयों में डालने से बचना चाहिए.

विसर्जन से पहले करें गणपति की पूजा

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें. धूप, दीप, फूल, दूर्वा और नैवेद्य अर्पित करें. इसके बाद गणेश चालीसा और मंत्रों का जाप करके आरती करें. बप्पा से जल्द दोबारा घर आाने की प्रार्थना भी करें.

ये 7 काम जरूर करें

  1. विसर्जन से पहले गणेश जी को भोग जरूर लगाएं.
  2. विसर्जन स्थल पर हल्दी, सिंदूर और अक्षत अर्पित करें.
  3. पान, सुपारी, मोदक और नारियल जैसी पूजा सामग्री को श्रद्धा के साथ मूर्ति के साथ विसर्जित करें. नारियल साबुत रखें.
  4. माला और सजावट की सामग्री को नदी या तालााब में न फेंकें. इन्हें अलग करके उचित तरीके से निस्तारित या दोबारा इस्तेमाल करें.
  5. विसर्जन के लिए तय शुभ समय और स्थानीय परंपरा का ध्यान रखें.
  6. घर पर विसर्जन कर रहे हैं तो मूर्ति से बड़े साफ बर्तन में पर्याप्त पानी रखें.
  7. विसर्जन के बाद पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान गणेश से सुख-शांति की प्रार्थनाा करें.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

ऐसे करें गणेश विसर्जन

विसर्जन के दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें. पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें और गणपति की पूजा करें. इसके बाद बप्पा को धीरे-धीरे विसर्जन के लिए ले जाएं. मूर्ति को पानी में एक ही बार में डालने के बजााय श्रद्धा के साथ धीरे-धीरे विसर्जित करने की परंपरा बताई गई है.

इन गलतियों का रखें विशेष ध्यान

आचार्य मदन मोहन के ने बताया कि विसर्जन से पहले भोग लगाए बिना बप्पा को विदाई न दें. पूजा सामग्री और सजावट को जलाशयों में फेंकने से भी बचना चाहिए. विसर्जन के दौरान साफ-सफाई और श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें. धार्मिक मान्यता के अनुसार बप्पा को प्रेम और विश्वास के सााथ विदाई देना ही सबसे महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- Anant Chaturdashi 2026: 24 या 25 सितंबर कब है अनंत चतुर्दशी? जानिए इस दिन क्यों बांधा जाता है 14 गांठों वाला धागा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Visarjan, Ganesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com