कई बार हम बाजार में काफी देर तक घूमने के बाद अपनी पसंद की कोई स्लीपर यानी चप्पल खरीदकर लेकर आते हैं. लेकिन एक-दो दिन पहनने के बाद ही ये चप्पल फिसलने लगती हैं. चप्पल फिसलने पर गिरने का डर रहता है. ऐसे में आप चाहकर भी उन्हें पहन नहीं पाते हैं. अगर आपके पास भी ऐसी कोई चप्पल है, जो इस्तेमाल करने लायक है लेकिन उसका सोल थोड़ा घिस गया है या चप्पल बार-बार फिसलती है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चप्पल के सोल की पकड़ को मजबूत बनाने का एक आसान सा हैक बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चप्पल बार-बार फिसले तो क्या करें?
- दिप्ती कपूर बताती हैं, सबसे पहले चप्पल को पीछे की तरफ से अच्छी तरह साफ कर लें. सोल पर धूल, मिट्टी या कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए.
- इसके बाद कोई भी नेल पेंट लें और इससे चप्पल के पीछे मोटे-मोटे डॉट्स बना दें.
- ध्यान रखें कि डॉट्स बहुत ज्यादा पतले न हों. आप चाहें, तो चप्पल पर नेल पेंट की दो परत लगा सकते हैं, पहली परत लगाने के बाद उसे अच्छी तरह सूखने दें और फिर दूसरी परत लगाएं.
- इसके बाद चप्पल पर नेल पेंट को अच्छी तरह सूखने दें. जब, नेल पेंट पूरी तरह सूख जाए, तब आप इसे पहन सकते हैं.
दिप्ती कपूर कहती हैं, सोल पर बने ये डॉट्स चप्पल और जमीन के बीच पकड़ बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे चप्पल बार-बार फिसलती नहीं है.
इन बातों का रखें ध्यानये ट्रिक चप्पल की ग्रिप बढ़ाने में मदद कर सकती है. हालांकि, अगर चप्पल का सोल बहुत ज्यादा घिस चुका है, उसमें दरार आ गई है या चप्पल बहुत पुरानी है, तो इस कंडीशन में चप्पल बदलना ज्यादा बेहतर है. बहुत ज्यादा घिसी हुई चप्पल पहनने से आपके पैरों में दर्द बढ़ सकता है, साथ ही इससे गिरने का खतरा भी रहता है. ऐसे में अगर आपकी चप्पल इस्तेमाल करने लायक हो, केवल तभी इस ट्रिक को ट्राई करें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते का पौधा सूख रहा है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया फ्री में पौधा हो जाएगा घना, बस कर लें काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं