विज्ञापन

मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल में बड़ा हादसा हो गया. यहां बिजली का करंट लगने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना रात में करीब 2 बजे की बताई जा रही है.

मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा
  • मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया.
  • लालबाग के महागणपति पंडाल में करंट फैलने से 2 लोगों की मौत हो गई.
  • बताया जा रहा है कि रात में 2 बजे के आसपास यह घटना हुई है.
मुंबई:

मुंबई के लालबाग इलाके के कालाचौकी से एक दुखद घटना है. कालाचौकी महागणपति पंडाल के बाहर सड़क पर बिजली का झटका लगने से 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना रात में करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है. जब  पंडाल के आसपास बप्पा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी. हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और उत्सव का माहौल गमगीन हो गया है. घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.

मुंबई में रात के वक्त हादसा

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा कालाचौकी के दत्ताराम लाड मार्ग पर स्थित 'कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल' के पंडाल के पास हुआ. रात में करीब 2 बजे के आसपास जब लोग कतारों में खड़े थे, तभी अचानक एक हिस्से में करंट फैल गया. जिससे अचानक भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई. जिसमें बच्चे ज्यादा चपेट में आ गए. 8 से 20 साल की उम्र के पांच बच्चे, जिनमें दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल थीं, अचानक से बिजली की चपेट में आ गए. सभी पांचों पीड़ितों को तुरंत भायखला के मसीना अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने 8 साल की बच्ची को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया.

घायल लड़कियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे आगे के इलाज के लिए परेल के ग्लोबल अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. बाकी तीन घायलों का इलाज मसीना अस्पताल में चल रहा है और बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई क्योंकि उस समय पंडाल के पास श्रद्धालु मौजूद थे. 

ये वीडियो भी देखिए 

शॉर्ट सर्किट से फैला करंट

बताया जा रहा है कि पंडाल के पास बिजली के तारों में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. जिसकी वजह से तेजी से करंट फैला. इस बीच मृतक बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों में आयोजकों के खिलाफ भारी आक्रोश है. बच्ची की चाची ने पंडाल के आयोजकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है. बता दें कि फिलहाल गणेश उत्सव के चलते पंडालों में जमकर लोगों की भीड़ जुट रही है. 

ये भी पढ़ेंः 'हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Lalbaug Cha Raja, Ganesh Pandal, Ganesh Pandal News, Mumbai Today News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com