आज बुधवार है. सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त बुधवार के दिन सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करते हैं, उनके जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. गणेश जी की पूजा में मंत्र जाप और आरती का भी खास महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी पूजा आरती के बिना पूर्ण नहीं होती है. ऐसे में अगर आप भी आज बुधवार को गणेश जी की पूजा कर रहे हैं, तो पूजा के अंत में उनकी आरती जरूर करें. इसके साथ ही आप गणेश जी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. यहां पढ़ें गणपति बप्पा की आरती और मंत्र-
यह भी देखें-
गणेश जी की आरती | Ganesh Ji ki Aarti
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी.
माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया.
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा.
लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी.
कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
ॐ गं गणपतये नमः
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ.
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंति प्रचोदयात्।
ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए 10 दिन करें ये 1 उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं