शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. नवरात्रि का पहला व्रत 11 अक्टूबर को रखा जाएगा और इसका समापन 19 अक्टूबर को होगा. इन दिनों भक्त पूजा, व्रत और साधना के साथ अपने पहनावे का भी खास ध्यान रखते हैं. नवरात्रि के हर दिन एक विशेष रंग पहनना शुभ माना जाता है. इसी कड़ी में मशहूर एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नवरात्रि के पहले और दूसरे दिन के लिए शुभ रंगों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
पहले नवरात्रि के दिन किस रंग के कपड़े पहनें?
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. पहले दिन शैलपुत्री माता की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन सॉफ्ट और हल्के रंगों के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप क्रीम, बेज, सफेद या पिंक कलर के कपड़े पहन सकते हैं. भावना उपाध्याय के अनुसार, इस तरह के हल्के रंगों को धारण करने से मन में सकारात्मकता और अच्छी ऊर्जा का भाव बढ़ता है.
नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें?नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है. एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय के अनुसार, इस दिन पीले और भगवा रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. पीला रंग धार्मिक रूप से ज्ञान, सकारात्मकता और शुभता से जोड़ा जाता है. वहीं, भगवा रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में नवरात्रि के दूसरे दिन आप पीला या भगवा रंग पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं.
ये उपाय भी जरूर करेंइन सब से अलग भावना उपाध्याय नवरात्रि के 9 दिनों में अपने माथे पर भगवा या लाल रोली का तिलक लगाने की सलाह देती हैं. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, लाल या भगवा रंग का टीका करना भी बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में पूजा के बाद आप अपने माथे पर तिलक लगा सकते हैं. इससे भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- इंदिरा एकादशी पर आज शाम के समय जरूर करें ये एक काम, एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया बदल सकती है किस्मत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं