विज्ञापन

सपने में पूर्वज से पैसे लेते दिखें तो क्या होता है? पंडित से जानिए शुभ-अशुभ संकेत

Swapna Shastra: सपने में पूर्वज से पैसे मिलना स्वप्न शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि यह मदद, सफलता, धन लाभ और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत हो सकता है.

सपने में पूर्वज से पैसे लेते दिखें तो क्या होता है? पंडित से जानिए शुभ-अशुभ संकेत
सपने में पूर्वज से पैसे मिलना स्वप्न शास्त्र में शुभ संकेत माना जाता है
ndtv

सपनों की दुनिया रहस्यों से भरी होती है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नींद में दिखाई देने वाली हर चीज का कोई न कोई संकेत माना जाता है. कुछ सपने बीती बातों से जुड़े होते हैं, जबकि कुछ को भविष्य से जोड़कर देखा जाता है. खासतौर पर जब सपने में मृत परिजन या पूर्वज दिखाई दें तो मन में कई सवाल उठने लगते हैं. अगर सपने में पूर्वज आपको पैसे देते नजर आएं, तो इसका क्या मतलब है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस सपने के अलग-अलग संकेत हो सकते हैं.

पूर्वज से पैसे लेना माना जाता है शुभ

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सपने में किसी मृत रिश्तेदार या पूर्वज से पैसे लेते देखना आमतौर पर शुभ संकेत माना जाता है. यह सपना जीवन में मिलने वाली मदद और सहयोग की ओर इशारा कर सकता है. माना जाता है कि आने वाले समय में किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है और कोई खास व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है.

पूर्वज को पैसे देना भी है खास

अगर सपने में आप अपने पूर्वज को पैसे देते हुए दिखाई दें तो इसे भी सकारात्मक संकेत माना जाता है. आचार्य ने बताया कि ऐसा सपना आपके अंदर छिपे किसी हुनर, ज्ञान या नई सोच के सामने आने का संकेत हो सकताा है. इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है.

खुश पूर्वज पैसे दें तो सफलता का संकेत

अगर सपने में पूर्वज खुश नजर आ रहे हों और आपको पैसे दे रहे हों, तो इसे बड़ी सफलता से जोड़कर देखा जाता है. खासकर किसी योजना या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें अच्छे परिणााम मिलने के संकेत माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi Vrat Katha: आज जरूर पढ़ें अजा एकादशी की व्रत कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

सिक्के मिलें तो मिल सकती है छोटी सफलता

सपने में पूर्वज से सिक्के लेना भी शुभ माना गया है. यह किसी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण सफलता का संकेत हो सकता है. आचार्य ने बताया कि ऐसी सफलता आगे चलकर बड़े अवसर का रास्ताा खोल सकती है.

सोने के आभूषण मिलना बेहद शुभ

अगर सपने में पूर्वज आपको सोने के आभूषण देते दिखाई दें, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. यह अचानक धन लाभ, परेशानियों के दूर होने और काम में सफलता से जुड़ा हो सकताा है.

नाराज पूर्वज से पैसे मिलें तो सावधान

वहीं, अगर पूर्वज सपने में नाराज दिखाई दें और फिर भी आपको पैसे दें, तो इसे सावधानी का संकेत माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि यह धन हानि या गलत आर्थिक फैसले की ओर इशारा कर सकता है. ऐसे में खर्च और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, यहां जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पढ़ें आरती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dream Interpretation Of Money, Dream Interpretations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com