छत पर पानी की टंकी रखी है और आपको रोजाना टंकी में कितना पानी बचा है, इसके लिए रोज छत पर आपको चढ़ना पड़ता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब ऐसा टिप्स एंड ट्रिक्स आपको बता रहे हैं कि आपको छत पर चढ़े बिना ही पता चल जाएगा कि टंकी में पानी कितना है और कब आपको मोटर चलानी है. दरअसल, इसके संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐसा जुगाड़ बताया गया है कि आपको मिनटों में पता चल जाएगा कि टंकी खाली हो गई है और आप मोटर चला देंगे तो तुरंत मोटर भर जाएगी. वहीं, इससे पानी की बर्बादी भी नहीं होगी. इस देसी जुगाड़ से हर बार छत पर जाकर टंकी का ढक्कन खोलकर पानी का लेवल देखने की दिक्कत खत्म हो जाऐगी. जानते हैं आखिर क्या है वह तरीका.
वायरल वीडियो का जुगाड़
आप अपनी टंकी में सबसे पहले ऊपरी हिस्से में छेद कर करवा लीजिए. फिर उस छेद में एक फीट लंबी और एक इंच मोटी पाइप फिट करवा दें. अब इस एक इंच के पाइप में पौने इंच का एक पाइप डाल दीजिए. उसके बाद पौने इंच के पाइप के नीचे वाले सिरे में एक खाली प्लास्टिक की बोतल घुसाकर टेप से उसे अच्छे से बंद कर दीजिए. अब ऊपर वाले सिरे पर एक एल्बो फिट कर लें और उस पर भी टेप चिपका दीजिए.
आपने जो पौने इंच का पाइप ऊपर लगाया है. वह पानी का लेवल नीचे जाने पर नीचे खिसक जाएगा और पानी का लेवल बढ़ने पर ऊपर सरक जाएगा. अब टंकी का ढक्कन खोले बिना पानी का लेवल जानने के लिए एक इंच के पाइप के ऊपर वाले सिरे और पौने इंच के पाइप पर लगी एल्बो के बीच का गैप देखें. इनके बीच में जितना गैप होगा, टंकी में उतना ही पानी बच रहा है. इस तरह के जुगाड़ से बिना टंकी का ढक्कन खोले, बस पाइप की लंबाई देखकर ही पानी का लेवल आप पता कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Retinol लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं