सपनों को लेकर हर किसी के मन में जिज्ञासा रहती है. खासकर जब सपने में दीपक या ज्योति जैसी धार्मिक चीज दिखाई दे तो लोग इसका मतलब जानना चाहते हैं. स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सपने में जलता हुआ दीपक दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसा सपना जीवन में सकारात्मक बदलाव और आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा कर सकता है.
मान-सम्मान बढ़ने का माना जाता है संकेत
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि सपने में जलता हुआ दीपक दिखना व्यक्ति के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत माना जाता है. समाज में आपकी पहचान और रुतबा बढ़ सकता है. धार्मिक मान्यता में इसे शुभ समय आने से जोड़कर देखा जाता है.
यह भी पढ़ें: राधा नाम का ध्यान कैसे किया जाता है? Premanand Maharaj से जानिए जरूरी बातें
नौकरी में तरक्की के संकेत
अगर किसी व्यक्ति को सपने में जलता हुआ दीपक दिखाई दे तो इसे करियर के लिहाज से भी अच्छा संकेत मानाा जाता है. आचार्य के अनुसार, ऐसा सपना नौकरी या कामकाज में तरक्की और नई उपलब्धियों की ओर इशारा कर सकता है.
परेशानियां कम होने की मान्यता
उन्होंने आगे बताया कि जलता दीपक अंधकार को दूर करने का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं में सपने में दीपक जलता हुआ देखनाा जीवन की परेशानियां कम होने और परिस्थितियों के बेहतर होने का संकेत माना गया है.
अखंड ज्योत दिखे तो क्या मतलब
आचार्य मदन मोहन ने बताया कि अगर सपने में जलती हुई अखंड ज्योत दिखाई दे तो इसे विशेष शुभ संकेत माना जाता है. धार्मिक मान्यता में यह व्यक्ति के दीर्घायु होने की ओर संकेत करताा है. हालांकि सपनों की व्याख्या धार्मिक मान्यताओं पर आधारित होती है. इसे भविष्य की निश्चित भविष्यवाणी के तौर पर नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: पहली बार घर ला रहे हैं लड्डू गोपाल? मूर्ति खरीदने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं