Chandra Grahan 2026 in India: इस साल रंगों के त्योहार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण 3 मार्च को पड़ेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. इस दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान चांद का रंग पूरी तरह खून की तरह लाल दिखाई देगा, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण और सूतक के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक या शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. माना जाता है कि इस समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए नए कामों या शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए. आइए जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल कब से शुरू होगा और दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक ब्लड मून की क्या टाइमिंग रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: 3 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस राशि पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य ने बताया
भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2026 Date and Time)
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. बता दें, कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस समय मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने की मनाही होती है.
दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक, कितने बजे दिखेगा ब्लड मून?
1. दिल्ली- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)
2. प्रयागराज- शाम 06:08 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 38 मिनट)
3. कानपुर- शाम 06:14 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 32 मिनट)
4. वाराणसी- शाम 06:04 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 43 मिनट)
5. पटना- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 51 मिनट)
6. रांची- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 51 मिनट)
7. कोलकाता- शाम 05:43 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 03 मिनट)
8. भुवनेश्वर- शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 52 मिनट)
9. गुवाहाटी- शाम 05:27 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 19 मिनट)
10. चेन्नई- शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 26 मिनट)
11. हैदराबाद- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)
12. बेंगलुरु- शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 14 मिनट)

Chandra Grahan 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं