विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, इन 4 चीजों का करें दान, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Chandra Grahan Daan: ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय किन चीजों का दान करना शुभ और लाभदायक माना गया है…

Chandra Grahan 2026: होली पर लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, इन 4 चीजों का करें दान, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
चंद्र ग्रहण 2026
AI

Chandra Grahan 2026 Daan: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी. इसी दिन होलिका दहन भी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो पूरे एशिया समेत ऑस्ट्रेलिया में भी नजर आएगा. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है. ऐसा करने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय किन चीजों का दान करना शुभ और लाभदायक माना गया है…

यह भी पढ़ें: Holashtak 2026: कल से लग जाएगा होलाष्टक, जानें इन 8 दिनों में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए?

1. सफेद चीजें करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा का संबंध सफेद रंग से होता है. इसी वजह से चंद्र ग्रहण के दौरान सफेद चीजों का दान करना बेहद लाभदायक माना जाता है. ऐसे में आप, चंद्र ग्रहण के मौके पर  चावल, चीनी, दूध और दूध जैसी सफेद चीजों का दान कर सकते हैं. कहा जाता है, कि ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और चंद्र दोष से भी मुक्ति मिलती है.

2. अन्न का करें दान

चंद्र ग्रहण के दौरान अन्न दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. ऐसे में आप जरूरमंद लोगों को पका भोजन खिला सकते हैं. इसके अलावा आप गेहूं, चावल या दालें समेत अन्य चीजें दान कर सकते हैं. कहा जाता है कि ऐसा करने से जीवन में पुण्य मिलता है और लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. धन का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान जरूरतमंदों को धन का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. साथ ही इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी सुधर जाती है. इसके अलावा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी धन का दान बेहद लाभकारी होता है.

4. दीप दाप

शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण पर दीपक दान बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान आप मिट्टी का दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित कर सकते हैं. माना जाता है, कि ऐसा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. साथ ही इससे मानसिक शांति भी बढ़ती है. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com