विज्ञापन

Chaitra Amavasya 2026: आज है दर्श अमावस्या, जानें किन उपायों को करने पर पितरों से लेकर माता लक्ष्मी तक का बरसेगा आशीर्वाद

Chaitra Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की दर्श अमावस्या है, जो कि पितरों की पूजा से लेकर धन की देवी माता लक्ष्मी की साधना के लिए अत्यंत ही फलदायी मानी जाती है. दर्श अमावस्या किन उपायों को करने पर आपके दुख और दोष दूर और सुख-सौभाग्य प्राप्त होगा, जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Chaitra Amavasya 2026: आज है दर्श अमावस्या, जानें किन उपायों को करने पर पितरों से लेकर माता लक्ष्मी तक का बरसेगा आशीर्वाद
Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या के 10 उपाय
NDTV

Chaitra Amavasya Ke Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि के स्वामी पितर माने जाते हैं और इस दिन उनके लिए की जाने वाली विशेष पूजा जैसे तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध अत्यंत ही फलदायी माना गया है. जिस रात्रि को चंद्र देवता पूर्ण रूप से अदृश्य हो जाते हैं, उस दिन दर्श अमावस्या होती है. पंचांग के अनुसार आज 18 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र मास की अमावस्या प्रात:काल 08:25 पर प्रारंभ होकर कल 19 मार्च 2026 को प्रात:काल 06:52 पर समाप्त होगी. ऐसे में आज दर्श अमावस्या पर पितरों की विशेष पूजा समेत तमाम उपाय फलदाीय साबित होंगे. आइए जानते हैं कि चैत्र अमावस्या या फिर कहें भूतड़ी अमावस्या पर किन उपायों को करने पर पितरों संग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बरसता है. 

चैत्र दर्श अमावस्या के 10 उपाय | Chaitra Darsha Amavasya Remedies

Latest and Breaking News on NDTV
  • 1. दर्श अमावस्या पर आज पितरों को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करें. 
  • 2. दर्श अमावस्या पर पितरों को प्रसन्न करने के लिए विशेष रूप से पितृसूक्त या पितृकवच का पाठ करें. 
  • 3. दर्श अमावस्या वाले दिन पितरों के लिए अपने घर के दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं. 
  • 4. दर्श अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया हैं. ऐसे में आज दर्श अमावस्या पर पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और सरसों का दीया जलाकर सात बार परिक्रमा करें. पूजा के इस उपाय से पितर प्रसन्न और राहु-केतु के दोष दूर होते हैं. 
  • 5. कालसर्प दोष के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए आज दश्र अमावस्या पर तन और मन से पवित्र होकर चांदी के नाग-नागिन की विधि-विधान से पूजन करें फिर उसे किसी पवित्र नदी के बहते हुए जल में विसर्जन करें. दर्श अमावस्या के इस उपाय से राहु-केतु के दोष का प्रभाव खत्म होता है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • 6. दर्श अमावस्या पर आज पक्षियों को सप्तधान्य खाने के लिए डालें तथा कुत्ते को तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं. इस उपाय को करने से शनि और कालसर्प दोष से बचाव होता है. 
  • 7. दर्श अमावस्या वाले दिन माता लक्ष्मी की पूजा और उनके मंत्रों का जप अत्यंत ही फलदायी माना गया है. ऐसे में आज आर्थिक दिक्कत को दूर करनें और धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. 
  • 8. शनि, राहु और केतु के कष्टों से बचने के लिए आज दर्श अमावस्या पर दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को काले जूते अथवा काले रंग की चप्पल, चाय की पत्ती, काली उड़द की दाल काले कंबल, काला छाता, आदि का दान करें. 

Ram Navami 2026: राम नवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाईयों से चमकेगी किस्मत, पूरी होगी हर मनोकामना

  • 9. दर्श अमावस्या के दिन अपने घर के प्रत्येक कोने को साफ करें और घर के प्रत्येक स्थान पर प्रकाश की व्यवस्था करें. आज किसी भी स्थान पर अंधेरा न रखें.
  • 10. दर्श अमावस्या वाले दिन बुरी शक्तियों और अनजान शत्रुओं से बचने के लिए विशेष रूप से शिव या हनुमान जी की पूजा करें तथा उनके मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करें. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com