विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये 5 उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं और मजबूत होगा बुध

Remedies for Wednesday: बुधवार को भगवान गणेश की पूजा और बुध ग्रह से जुड़े उपाय करने से बाधाएं दूर होने की मान्यता है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानें मंत्र जाप, मूंग दान, दूर्वा चढ़ाने सहित उपाय.

Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये 5 उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं और मजबूत होगा बुध
बुधवार को करें हरी मूंग का दान
ndtv

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा और बुध ग्रह से जुड़े उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. कुंडली में बुध कमजोर होने पर मानसिक तनाव, निर्णय लेने में परेशानी और आर्थिक चुनौतियों जैसी स्थितियां बन सकती हैं. ऐसे में बुधवार को कुछ विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में.

बुध मंत्र का करें जाप

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, बुधवार को बुध ग्रह के मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है. श्रद्धा के साथ 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह को मजबूत करने में मदद मिल सकती है.

हरी मूंग का करें दान

बुधवार को हरी मूंग दाल का दान करना भी शुभ माना गया है. आचार्य के मुताबिक, हरी वस्तुओं का दान बुध ग्रह से जुड़ा उपाय माना जाता है. इससे बौद्धिक और आर्थिक प्रगति के अवसरर बढ़ने की मान्यता है.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र पढ़ें

उन्होंने बताया कि अगर व्यक्ति आर्थिक परेशानी या कर्ज से जूझ रहा है, तो बुधवार को श्रद्धा से ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ कर सकता है. मान्यता है कि इससे गणेश जी की कृपा मिलती है और जीवन की बाधााएं कम होती हैं.

गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा

गणपति को दूर्वा प्रिय मानी जाती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, बुधवार को गणेश जी को 11 या 21 दूर्वा की गांठें अर्पित की जा सकती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसाार इससे मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है.

बुध दोष में करें दुर्गा उपासना

आचार्य के अनुसार, कुंडली में बुध दोष होने पर माता दुर्गा की उपासना की जा सकती है. 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार जाप करने की सलाह दी जाती है. बुधवार को गाय को हरी घाास खिलाना भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Ji Ki Aarti Aur Mantra: बुधवार के दिन होती है गणपति बप्पा की पूजा, यहां पढ़ें गणेश जी की आरती और मंत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remedies, Wednesday, Planet Mercury, Ganesha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com