विज्ञापन

White Hairs Solution: सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं ये होममेड हेयर डाई, जड़ से काले हो जाएंगे बाल

आज हम आपको घर पर ही नेचुरल डाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये डाई न सिर्फ बालों को जड़ से काला करने में मदद करती है बल्कि स्कैल्प और बालों की देखभाल भी करती है. आइए जानते हैं.

White Hairs Solution: सफेद बालों से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं ये होममेड हेयर डाई, जड़ से काले हो जाएंगे बाल
सफेद बालों को जड़ से कैसे काला करें?
Photo Credit: NDTV

White Hairs Home Remedy: सफेद बालों की समस्या आजकल सबसे ज्यादा आम हो गई है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, ये समस्या देखने को मिल रही है. ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाली हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मन मुताबिक रिजल्ट देखने को नहीं मिलता. साथ ही इनमें मौजूद केमिकल्स से बालों को नुकसान होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही नेचुरल डाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. ये डाई न सिर्फ बालों को जड़ से काला करने में मदद करती है बल्कि स्कैल्प और बालों की देखभाल भी करती है.

होममेड हेयर डाई बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 2 चम्मच चायपत्ती
  • 2 तेजपत्ते
  • 2 कड़ी पत्ते
  • 2 आंवले के पत्ते
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच कलौंजी
  • 5-6 लौंग
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर

कैसे बनाएं डाई?

इस डाई को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले लोहे की कड़ाही में चायपत्ती, तेजपत्ता, करी पत्ता और आंवले के पत्ते डालकर भून लें. जब इनमें से हल्का धुआं निकलने लगे तो इसमें हल्दी, कलौंजी और लौंग डाल दें. इसके बाद आंवला पाउडर मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह तब तक भूनें, जब तक मिश्रण डार्क रंग का न हो जाए. फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे ग्राइंडर की मदद से बारीक पीस लें. फिर छलनी से पाउडर को छान लें. इसके बाद जो बारीक पाउडर मिलेगा, वही आपका हेयर डाई पाउडर है. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इसे इस्तेमाल करने के लिए लोहे की कड़ाही में थोड़ा पानी और दही मिलाएं. इसमें तैयार किया गया डाई पाउडर और आंवला पाउडर डालकर पेस्ट बना लें. फिर इसs को सफेद बालों पर अच्छी तरह लगाएं और करीब 2 घंटे तक लगे रहने दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें.

दूसरा तरीका

आप तैयार किए गए इस डाई पाउडर में नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिक्स करें. फिर अच्छे से फेंट कर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इसे अपने सफेद बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर बालों को धो लें. इसके नियमित इस्तेमाल से आपके बाल काले हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: कद्दू के बीज, तिल, कलौंजी, फ्लैक्स सीड्स...बालों के लिए सबसे अच्छे बीज कौन से हैं? एक्सपर्ट से जानें

यह भी पढ़ें: चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से क्या फायदा होता है? स्किन एक्सपर्ट से जान लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Home Remedy, White Hairs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com