विज्ञापन

पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर से पर्दे बनाने के 5 DIY आइडिया, जिनसे घर को मिलेगा नया लुक

अगर, आपके घर में भी कोई पुरानी साड़ी, कपड़े या फिर चादर पड़ी हुई है, तो आप इन सब चीजों से घर के लिए नए पर्दे बना सकते हैं. यहां जानिए पुरानी साड़ी, चादर और कपड़े से पर्दे कैसे बनाएं.

पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर से पर्दे बनाने के 5 DIY आइडिया, जिनसे घर को मिलेगा नया लुक
पुरानी साड़ी से पर्दे कैसे बनाएं
file photo

पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर लगभग हर घर में होते ही हैं. अक्सर ये चीजें घर के किसी कोने या फिर अलमारी में पड़े रहते हैं और जगह घेरते रहते हैं. अगर, आपके घर में भी कोई पुरानी साड़ी, कपड़े या फिर चादर पड़ी हुई है, तो आप इन सब चीजों से घर के लिए नए पर्दे बना सकते हैं. पर्दे बनाने का ये तरीका बहुत ही आसान है. इन पर्दों की मदद से कमरे का लुक पूरी तरह से बदला जा सकता है और ये घर की सुंदरता चार चांद लगा देंगे. चलिए आपको बताते हैं पुरानी साड़ी, कपड़े और चादर से पर्दे बनाने के आसान तरीका.

पुरानी साड़ी से नए पर्दे कैसे बनाएं

पुरानी साड़ी से नए पर्दे आसानी से बनाए जा सकते हैं. साड़ी को आसानी से खूबसूरत पर्दों में बदला जा सकता है. साड़ियों में पहले से ही सुंदर बॉर्डर, प्रिंट और डिजाइन होते हैं. ऐसे में इन्हें ज्यादा सजाने की जरूरत भी नहीं पड़ती. आप कमरे के रंग और सजावट के अनुसार साड़ी को लें. साड़ी में अच्छा बॉर्डर है, तो उसे पर्दे के किनारे या नीचे की तरफ लगाकर पर्दों को और भी सुंदर बनाया जा सकता है.

चादर, कपड़े और साड़ी से बनाएं पर्दे

सूती चादरें या बड़े बेडशीट के कपड़े कड़े और टिकाऊ होते हैं. चादर, कपड़े और साड़ी को मिलाकर अच्छे पर्दे बनाए जा सकते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े, चादर और साड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चादर को पर्दे के माप के अनुसार काटकर ऊपर की तरफ रिंग या नाडा लगाने के लिए नेफा तैयार करें. रिंग से पर्दे लगाने में आसानी होती है. साड़ी से बॉर्डर बनाया जा सकता है.

अलग-अलग पैटर्न वाले पर्दे

अगर, आप अलग-अलग पैटर्न के पर्दे बनाना चाहते हैं तो इसके लिए 2-3 साड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. खिड़की या दरवाजे के अनुसार साड़ी की कटिंग करें. नाप लेने के बाद साड़ी को डबल करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद अलग-अलग रंगों के अनुसार कॉन्ट्रास्ट डिजाइन में सेट कर लें और पर्दे के दोनों साइड के बॉर्डर को अलग बनाने के लिए साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल करें.

हाथों से बनाएं खूबसूरत मैक्रमे पर्दे

कॉटन की रस्सी से मैक्रमे पर्दे बनाए जा सकते हैं, जिन्हें खिड़की या दरवाजे पर लगाया जा सकता है. इसमें रस्सियों को अलग-अलग गांठों, डिजाइनों या झूलती हुई झालरों के रूप में सजाया जाता है, जिससे पर्दा और अच्छा दिखता है. इसे घर के दो हिस्सों के बीच सजावटी डिवाइडर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सादे पर्दों में लगाएं लेस पैनल

लेस लगाने से साधारण पर्दे भी सुंदर और अगल दिखने लगते हैं. पूरे पर्दे को बदलने की जगह आप उसके बीच या नीचे की तरफ लेस का पैनल जोड़ सकते हैं. लेस का इस्तेमाल पर्दे के कपड़े के रूप में भी कर सकते हैं. लेस के खूबसूरत पैटर्न कमरे में हल्की रोशनी आने देते हैं और खिड़की को एक अलग लुक देते हैं. अगर आप हल्के और स्टाइलिश पर्दे बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका बहुत आसान और अच्छा हो सकता है.

मोतियों वाला पर्दा

मजबूत धागों या रस्सियों में लकड़ी, प्लास्टिक या रंग-बिरंगे मोती पिरोकर बीडेड कर्टेन यानी मोतियों वाला पर्दा बनाया जा सकता है. कई धागों को एक साथ लगाकर दरवाजे पर टांगा जाता है. कपड़े के पर्दों और इसमें लगी मोतियों की लड़ियां लोगों के आने-जाने पर हिलती हैं. अलग-अलग रंगों और आकार के मोती इसे और सुंदर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- सफेद शर्ट से जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? बगल से पीली पड़ी व्हाइट शर्ट साफ करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Curtains, Curtains For Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com