कई बार जिंदगी में एक साथ इतनी परेशानियां आ जाती हैं कि समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें. ऐसे में कुछ लोग धार्मिक और आध्यात्मिक उपायों का सहारा लेते हैं. ज्योतिषी विनिता रायजादा ने सोशल मीडिया पर शनिवार से जुड़ा एक ऐसा ही आसान उपाय बताया है, जिसमें गुलाबी नमक और हरे रंग की कैंची का इस्तेमाल किया जाता है. उनके मुताबिक, यह उपाय परेशानियों और मानसिक बोझ को प्रतीकात्मक रूप से छोड़ने के इरादे से किया जा सकता है.
शनिवार को क्या करना है?
ज्योतिषी विनिता रायजादा के अनुसार, इस उपाय के लिए थोड़ा सा गुलाबी नमक और हरे रंग की कैंची लेनी होती है. नमक को किसी साफ जगह पर रखकर उसके ऊपर कैंची से काटने जैसी क्रिया 11 बार करने की बात कही गई है. यह प्रक्रिया करते समय मन को शांत रखना और अपना ध्यान एक जगह पर केंद्रित करना जरूरी बताया गया है.
हर कट के साथ समस्या का लें नाम
इस उपाय में सबसे खास बात 11 बार कैंची चलाना है. एक्सपर्ट के मुताबिक, हर बार कैंची से काटने की प्रतीकात्मक क्रिया करते हुए अपनी किसी एक परेशानी, रुकावट या ऐसी स्थिति का नाम लिया जा सकता है, जिससे आप छुटकारा पाना चााहते हैं. अगर कई समस्याएं हैं तो हर कट के साथ अलग परेशानी के बारे में सोचने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi Vrat 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत आज, पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए जरूर पढ़ें ये कथा
क्या है इस उपाय के पीछे की मान्यता
इस आध्यात्मिक प्रक्रिया का उद्देश्य किसी समस्या को सच में काट देना नहीं, बल्कि उसे प्रतीकात्मक रूप से छोड़ने की भावना पैदा करना है. नमक को यहां उन परेशानियों और नकारात्मक भावनााओं के प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिनका बोझ व्यक्ति अपने मन में महसूस कर रहा है. शांत मन से यह प्रक्रिया करने की सलााह दी गई है.
हर शनिवार करें ये उपाय
विनिता रायजादा के अनुसार, इस उपाय को शनिवार को शांत मन और स्पष्ट इरादे के साथ दोहराया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे आध्यात्मिक उपाय किसी खास परिणाम की गारंटी नहीं देते है. इन्हें आस्था और इरादा तय करने वाली एक प्रक्रियाा के तौर पर ही देखना चाहिए. गंभीर व्यक्तिगत, आर्थिक या मानसिक परेशानियों के लिए व्यावहारिक कदम और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेनाा जरूरी है.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang: 47 मिनट का रहेगा अभिजीत मुहूर्त, आज इस दिशा में यात्रा करना माना गया है अशुभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं