विज्ञापन

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी प्रकट हुए, 6–7 फीट का शिवलिंग बना, जवानों ने किए पहले दर्शन, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगी. अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बार बर्फानी बाबा का दिव्य शिवलिंग लगभग 6-7 फीट की ऊंचाई के साथ पूर्ण आकार में प्रकट हो गया है. बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई.

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी प्रकट हुए, 6–7 फीट का शिवलिंग बना, जवानों ने किए पहले दर्शन, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
Amarnath Baba Barfani First Photo
Social Media

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. मई 2026 के अंत में अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फानी बाबा का दिव्य शिवलिंग लगभग 6–7 फीट की ऊंचाई के साथ पूर्ण आकार में प्रकट हो गया है. यात्रा शुरू होने से पहले ही सुरक्षाबलों और श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए हैं, जिससे भक्तों में जबरदस्त उत्साह है. अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी.

अमरनाथ यात्रा 2026 कब शुरू होगी?

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होगी और 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी. यह पवित्र यात्रा करीब दो महीने तक चलेगी, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं. श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं. श्रद्धालु अब यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से परमिट ले सकते हैं. देशभर में 554 तय बैंक शाखाओं के जरिए यह प्रक्रिया की जा रही है, ताकि यात्रियों को रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी न हो.

इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. यात्रा मार्ग पर कई जगह अब भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी है. यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से शुरू होगी. 57 दिन की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी.

यह भी पढ़ें:- Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, सूर्य देव को प्रसन्न करने के आसान उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026 कौन कर सकता है?

आयु सीमा- अमरनाथ यात्रा करने वाले की आयु 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है.

मेडिकल सर्टिफिकेट- किसी अधिकृत डॉक्टर द्वारा 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किया गया 'अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र' (CHC) होना आवश्यक है.

दस्तावेज- पासपोर्ट साइज फोटो (फोटो का आकार 1MB से कम और फॉर्मेट .jpg या .jpeg होना चाहिए) और आधार कार्ड/पहचान पत्र.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com