विज्ञापन

केले के छिलके से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा

गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चौपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर केले के छिलकों से खाद बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

केले के छिलके से फर्टिलाइजर कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इस खाद को डालने से दोगुनी तेजी से बढ़ेगा पौधा
केले के छिलकों से खाद कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Freepik)

केला एक ऐसा फल है, जिसे आमतौर पर हर कोई खाना पसंद करता है. वहीं, केला खाकर हम अक्सर उसके छिलके को फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं, तो यही छिलका आपके पौधों के लिए काम की खाद बन सकता है. केले के छिलके में पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की अच्छी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं. इसी कड़ी में गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चौपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर केले के छिलकों से खाद बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

केले के छिलकों से खाद कैसे बनाएं?

नंबर 1- सबसे पहले केले के छिलके को सुखाएं

केले के छिलके से खाद बनाने के लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छी साफ कर लें. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कटे हुए छिलकों को तेज धूप में करीब 3 दिन तक सुखाएं. छिलके तब तक सुखाएं, जब तक उनमें नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए और वे अच्छी तरह कुरकुरे न हो जाएं.

नंबर 2- सूखे छिलकों का बनाएं पाउडर

जब केले के छिलके पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. बस इतना करते ही आपका नेचुरल खाद बनकर तैयार हो जाएगा. तैयार पाउडर को आप किसी सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रख सकते हैं. 

कब तक कर सकते हैं इस्तेमाल?

तरुण चौपड़ा बताते हैं, इस तरह तैयार खाद को आप कई महीनों तक स्टोर करके इस्तेमाल सकते हैं. बस इसे सूखे और एयरटाइट डिब्बे में रखें. 

पौधों में कैसे डालें केले के छिलके की खाद?

गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, इस खाद का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में करने की जरूरत नहीं है. करीब 8 से 10 इंच के गमले के लिए एक टेबलस्पून केले के छिलके का पाउडर काफी होता है. इसे मिट्टी की ऊपरी परत में हल्का गड्ढा करके डालें और फिर मिट्टी से ढक दें. इसके बाद पौधे को सामान्य तरीके से पानी दें.

यह खाद खासतौर पर फूल और फल देने वाले पौधों के लिए उपयोगी हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व पौधे की जड़ों, पत्तियों और फूल-फल की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें- Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gardening, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com