विज्ञापन

अंतिम चरण में अमरनाथ यात्रा, पवित्र छड़ी मुबारक गुफा की ओर रवाना, 30 अगस्त को होगा समापन

अमरनाथ यात्रा का मुख्य चरण शुरु हो गया है. पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्रार्थनाओं के साथ पवित्र छड़ी मुबारक पवित्र गुफा मंदिर की ओर रवाना हो गई है. गुफा में पहुंचने के साथ अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा.

अंतिम चरण में अमरनाथ यात्रा, पवित्र छड़ी मुबारक गुफा की ओर रवाना, 30 अगस्त को होगा समापन
अमरनाथ यात्रा 2026
Photo Credit: NDTV

बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ की सालाना यात्रा का मुख्य चरण शनिवार से शुरू हो गया है. पवित्र गदा के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्रार्थनाओं के साथ पवित्र छड़ी मुबारक को लेकर पवित्र गुफा मंदिर की ओर बढ़ गए हैं. पवित्र छड़ी गुफा में पहुंचने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन होता है. 

शनिवार को निकली छड़ी-मुबारक

महंत दीपेंद्र गिरी ने कहा, "आज श्रावण शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर, पवित्र छड़ी मुबारक को लेकर मुख्य यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं. 22 और 23 अगस्त को पहलगाम में हम विश्राम करेंगे, 24 तारीख की रात को हम चंदनवाणी में रुकेंगे, और 25 अगस्त को हम शेषनाग में रुकेंगे. तिथियों में थोड़ी भिन्नता होने की वजह से पंचतरणी में इस वर्ष दो रात का पड़ाव होगा. यहां हम 26 और 27 की रात को रुकेंगे."

महंत दीपेंद्र गिरी ने बताया कि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र छड़ी मुबारक को पवित्र गुफा में लेकर जाया जाएगा, जहां मां पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने वह कथा कही, जिसको सुनने से जीव जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है. छड़ी मुबारक को वैदिक मंत्रों से पवित्र गुफा में स्थापित किया जाएगा और परंपरागत पूजन-अर्चन किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

30 अगस्त को समाप्त होगी अमरनाथ यात्रा

उन्होंने बताया कि पूजन-अर्चन के बाद 28 अगस्त की रात्रि को फिर पंचतरणी में पड़ाव रहेगा. 29 अगस्त को सुबह यहां से चलकर शेषनाग, चंदनवाणी होते हुए पहलगाम में हमारी रात्रि पड़ाव होगी और 30 अगस्त को लिद्दर नदी के किनारे पूजन-विसर्जन और महात्माओं के भोज के बाद वाशिक छड़ी मुबारक अमरनाथ यात्रा पूर्ण हो जाएगी.

महंत दीपेंद्र गिरी ने आगे कहा कि यात्रा के पैटर्न को देखा जाए तो पहले 10-12 दिन में 3 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की खबर थी. इसके बाद खराब मौसम के बाद यात्रा ज्यादातर स्थगित ही रही. उन्होंने कहा कि 2012 में 39 दिन की यात्रा में 6 लाख 35 हजारों लोगों ने दर्शन किया था, जो आज तक रिकॉर्ड है.

IANS की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2026: सावन में कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानिए किस समय भगवान विष्णु की पूजा करना होगा शुभ

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: 1,2 या 3 राखी बांधते समय कितनी गांठ लगानी चाहिए? बहनें जान लें जरूरी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com