विज्ञापन

Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर कब है हरतालिका तीज? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं.

Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर कब है हरतालिका तीज? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
हरतालिका तीज कब है?
Photo Credit: NDTV

Hartalika Teej 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के व्रत रखती हैं. वहीं अविवाहित लड़कियां इस व्रत को एक मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए करती हैं. इस बार हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है. इसी कड़ी में आज हम आपको हरतालिका तीज की सही तिथि, तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कब है हरतालिका तीज? | Hartalika Teej 2026 Date

हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 13 सितंबर सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर होगा. ऐसेे में उदया तिथि को देखते हुए हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. 

क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

हरतालिका तीज पर पूजा का सबसे उत्तम शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक का माना जा रहा है. इस अवधि में पूजा करना अत्यंत फलदायी रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में भी पूजा की जा सकती है.

पूजा विधि

इस दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं, साफ कपड़े पहनती हैं और पूरे मन से व्रत का संकल्प लेती हैं. मिट्टी या रेत से भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां बनाई जाती हैं और उन्हें लकड़ी की चौकी पर सजा कर स्थापित किया जाता हैै. फिर देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. फूल, बेलपत्र, चंदन, धूप-दीप, मिठाई, फल और सोलह श्रृंगार की चीजों से भगवान को भोग लगाया जाता है. महिलाएं पारंपरिक मंत्रों का जाप करती हैं, हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनती हैं और आरती करती हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Hal shashti vrat: हरछठ व्रत में भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए क्या खाएं और कब खोलें व्रत

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026 Tulsi Rules: जन्माष्टमी पर भूलकर भी न तोड़ें तुलसी, पूजा से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hartalika Teej 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com