विज्ञापन

Budha Amarnath Temple: बूढ़ा अमरनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए बढ़ाया गया मंदिर का समय

Budha Amarnath Yatra 2026: पुंछ के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रावण के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. इसे देखते हुए दर्शन का समय बढ़ाकर सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक किया गया है.

Budha Amarnath Temple: बूढ़ा अमरनाथ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए बढ़ाया गया मंदिर का समय
बूढ़ा अमरनाथ मंदिर
ndtv

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित भगवान शिव के पावन और प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ में इस बार श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है. बाहरी राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर से भी प्रति दिन हजारों श्रद्धालु श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान शिव के स्वयं भू शिवलिंग के दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की तरफ से मंदिर में दर्शन पूजन का समय बढ़ाया गया है. ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के भगवान के दर्शन पूजन कर सकें.

श्रद्धालु के लिए सुबह 4 बजे खोला जाता है मंदिर

मंदिर समिति के महासचिव अनीश मिसरी और मंदिर के मुख्य पूजारी पंडित अरूण कुमार शर्मा का कहना है कि इस बार मंदिर में यात्रियों की काफी अधिक भीड़ जुट रही है. इसलिए जहां पहले मंदिर को सुबह पांच बजे आरती के लिए खोला जाता था और आरती के उपरांत श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाता था. अधिक भीड़ को देखते हुए अब मंदिर को सुबह 3 बजे आरती के लिए खोला जाता है और 4 बजे श्रद्धालु के लिए खोला जाता है.

यह भी पढ़ें: सावन के आखिरी सोमवार पर बने कई शुभ योग, जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और क्या करें काम

सावन में हर साल शुरू होती है यात्रा

मुख्य पुजारी पंडित अरुण शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, हर साल सावन के महीने में यहां बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू होती है और इस साल भी यह यात्रा चल रही है. मंदिर साल भर खुला रहता है, इसलिए भक्त कभी भी आकर भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि शाम को 7 बजे आरती के बाद रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन पूजन कर सकते हैं. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि कोई भी भक्त बिना दर्शन किए वापस न लौट पाए.

रविवार को 2 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महासचिव मंदिर समिति अनीश मिसरी ने आईएएनएस को बताया कि सोमवार को विश्व हिंदू परिषद का छठा जत्था दर्शन करने के लिए आया था. स्थानीय लोग भी बड़ी तादाद में श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं. रविवार को दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. आज भी हजारों की संख्या में भक्त यहां आए हैं. उन्होंने कहा कि श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भंडारा भी चौबीसों घंटे जारी है. मंदिर अभी सुबह 3 बजे खोला जा रहा है और रात को 12 बजे तक दर्शन होते हैं. वहीं, मंदिर के देर रात तक खुले रहने के कारण शिव भगत दर्शन पूजन के बाद देर रात तक मंदिर प्रांगण में ढोल की थाप पर नाचते झूमते और भजन कीर्तन करते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: आगर-मालवा: 1000 साल पुराने बाबा बैजनाथ मंदिर की वो रहस्यमयी कहानियां, अंग्रेज भी रह गए थे हक्‍का-बक्‍का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budha Amarnath Yatra, Shravan Somvar, Amarnath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com