
Solar eclipse 2205 : साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगा था, जो कि भारत में नजर नहीं आया था. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण था, जो दक्षिण अमेरिका, आंशिक उत्तरी अमेरिका, उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी ध्रुव, आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई दिया था. अब लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा और भारत में नजर आएगा या नहीं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं...
Pradosh vrat daan : प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से पुण्य फल की होगी प्राप्ति, जानिए यहां
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा - When will the second solar eclipse of the year occur?
- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा.
- यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा.
- ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा.
- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्से में देखा जा सकेगा.
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा - When will the second lunar eclipse of the year 2025 take place
आपको बता दें कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा.
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में आएगा नजर
यह भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में नजर आएगा.
सूर्य ग्रहण क्या होता है - what is a solar eclipse
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य का कुछ या पूरा हिस्सा ढक जाता है. यह एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होते हैं.
चंद्र ग्रहण क्या होता है - what is a lunar eclipse
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है. यह घटना पूर्णिमा की रात को होती है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध रेखा में होते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं