विज्ञापन

Pradosh vrat daan : प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से पुण्य फल की होगी प्राप्ति, जानिए यहां

आज के इस लेख में हम आपको प्रदोष व्रत (Pradosh vrat 2025 date) के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं, इसकी लिस्ट साझा कर रहे हैं...

Pradosh vrat daan : प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का दान करने से पुण्य फल की होगी प्राप्ति, जानिए यहां
pradosh vrat ke upay : वस्त्र दान करना भी इस दिन अच्छा माना जाता है. इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होती है. 

Pradosh vrat samagri 2025 : वैसे तो आप हर दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सकते हैं, लेकिन प्रदोष व्रत के दिन व्रत और आराधना करने का विशेष महत्व (Pradosh vrat significance) होता है. इस दिन दान पुण्य करना फलदायी माना जाता है. आज के इस लेख में हम आपको प्रदोष व्रत (Pradosh vrat 2025 date) के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं, इसकी लिस्ट साझा कर रहे हैं, बिना देर किए आइए जानते हैं...

Mohini Ekadashi 2025 : मोहिनी एकादशी के दिन करें इस चालीसा का पाठ, बनी रहेगी देवी मां की कृपा

प्रदोष व्रत के दिन किन चीजों का करें दान - What things should be donated on the day of Pradosh Vrat

  • 09 मई दिन शुक्रवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस दिन शिव जी (lord Shiva puja vidhi) की विधिवत पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होंगी. 
  • इस दिन आप गरीबों को अनाज का दान कर सकते हैं. इससे जातक के धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है.इस दिन चावल, गेहूं और दाल का दान करना अच्छा माना जाता है. 
  • इस दिन मिठाई का दान कर सकते हैं. सफेद मिठाई भगवान शिव को बहुत प्रिय है. इससे शिव जी प्रसन्न होंगे और मनोवांछित फल मिलेगा. 
  • इस दिन पौधे का भी दान करना अच्छा माना जाता है. इससे ग्रह दोष दूर होते हैं.पौधा रोपण करने या फिर पौधा दान करने से जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. 
  • वस्त्र दान करना भी इस दिन अच्छा माना जाता है. इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होती है. 

शुक्र प्रदोष व्रत 2025 तिथि - Shukra Pradosh Vrat 2025 Date

पंचांग के अनुसार,वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि (Trayodashi tithi) की शुरूआत 9 मई दोपहर 02:55 मिनट से होगी और यह 10 मई को 5:28 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 9 मई को रखा जाएगा. 

मई प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025 - May Pradosh Vrat Puja Muhurta 2025

पंचांग के मुताबिक, इस बार शुक्र प्रदोष व्रत के दिन हस्त (hast) और वज्र योग (vajr yog) का संयोग बन रहा है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com