विज्ञापन

About अरुणाचल प्रदेश Lok Sabha Election Results

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है. इसे भारत में सूर्य के उगने का प्रदेश भी कहा जाता है. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh Lok Sabha Election Results 2024) की सीमा दक्षिण में असम (Assam) से, दक्षिण पूर्व में नागालैंड (Nagaland) से, पूर्व में बर्मा (Burma) से और उत्तर में तिब्बत (Tibet) से सटी हुई है. राज्य की राजधानी इटानगर (Itanagar) है. इटानगर, अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है. अरुणाचल प्रदेश राज्य 83,743 वर्ग किमी में फैला हुआ है. वहीं बात करें राज्य की आधिकारिक भाषा की, तो आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा (Arunachal Pradesh Official Language) अंग्रेजी है. अंग्रेजी के अलावा इस राज्य में हिन्दी और असमिया भी बोली जाती है. 

जानकारों का कहना है कि वक्त के साथ हिन्दी भाषा का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या (Population of Arunachal Pradesh) 13 लाख 83 हजार 727 है. 2001 की जनगणना में यह संख्या 10 लाख 98 हजार हुआ करती थी. जनगणना के अनुसार राज्य में पुरुषों की संख्या 7 लाख 13 हजार 912 है तो वहीं महिलाओं की संख्या 6 लाख 69 हजार 815 है. प्रदेश का लिंगानुपात (Sex Ratio Arunachal Pradesh) 938 है, साल 2001 की जनगणना में यह लिंगानुपात 893 था. लोकसभा चुनाव के लिए यहां की दो सीटें अरुणाचल प्रदेश पूर्व और पश्चिम है.

साक्षरता के मामले में अरुणाचल प्रदेश काफी पिछड़ा राज्य माना जाता है, यहां की साक्षरता (literacy rate in arunachal pradesh) 65.38 फीसदी है. राज्य में विभिन्न धर्मों और जातियों में विश्वास करने वाले रहते हैं. 2001 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में हिन्दू 34 फीसदी, ईसाई 18.7 प्रतिशत, बौद्ध 13, मुस्लिम 1.9 फीसदी, सिख 0.1 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत से भी कम जैन धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. इसके अलावा दर्जनों जनजातियां भी यहां निवास करती हैं, जिनका रहन-सहन, खान-पान और भाषा भिन्न-भिन्न है. राज्य में लोकसभा की दो सीटें हैं. अरुणाचल पश्चिम और अरुणाचल पूर्व. जबकि विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं.

बात की जाए राज्य के मतदाताओं की, तो आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश (Total Voters of Arunachal Pradesh) में कुल 794303 मतदाता हैं. जिनमें पुरुष मतदाताओं (Male Voters of Arunachal Pradesh) की संख्या 392612 और महिला मतदाताओं (Female Voters of Arunachal Pradesh) की संख्या 401691 है.

अरुणाचल प्रदेश में जिले

अंजॉ जिला, चेंगलॉन्ग जिला, पूर्व कमेंग जिला, पूर्व सियांग जिला, कुरुंग कुमे जिला, लोहित जिला, निचली दिबांग घाटी जिला, निचली सुबनसिरी जिला, पपुमपारे जिला, तवांग जिला, तिरप जिला, उपरी दिबांग घाटी जिला, ऊपरी सुबनसिरी जिला, ऊपरी सियांग जिला, पश्चिम सियांग जिला, पश्चिम कमेंग जिला

राज्‍यवार चुनाव परिणाम:

अरुणाचल प्रदेश | आंध्र प्रदेश | असम | बिहार | गोवा | गुजरात | हरियाणा | हिमाचल प्रदेश | जम्मू एवं कश्मीर | कर्नाटक | केरल | मध्य प्रदेश | महाराष्ट्र | मणिपुर | मेघालय | मिज़ोरम | नागालैंड | ओडिशा | पंजाब | राजस्थान | सिक्किम | तमिलनाडु | त्रिपुरा | उत्तर प्रदेश | पश्चिम बंगाल | अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह | चंडीगढ़ | दादरा और दमन- दियू | दिल्ली | लक्षद्वीप | पुदुच्चेरी | छत्तीसगढ़ | झारखंड | उत्तराखंड | तेलंगाना 

चुनाव परिणाम:

चुनाव | 2024 vs 2019 | नफा-नुकसान | नक्शे में परिणाम | हीटमैप | क्षेत्रवार परिणामपार्टीवार | प्रमुख चेहरे | नोटाविजेता उम्मीदवार

News

Videos