- ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त बीजेपी में हुए शामिल
- सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
- हरियाणा बीजेपी प्रमुख की उपस्थिति में थामा पार्टी का दामन
ओलिंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. योगेश्वर दत्त हरियाणा में विधानसभा (Haryana Assembly Election 2019) चुनाव लड़ सकते हैं. हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा. बता दें कि योगेश्वर दत्त के लोकसभा चुनाव से समय भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें थीं. योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने 2012 के लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा वह पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके हैं. योगेश्वर दत्त 2014 के कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.
Delhi: Olympic Medallist Yogeshwar Dutt joins BJP (Bharatiya Janata Party), in presence of Haryana Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Subhash Barala. pic.twitter.com/9cWmO4Vxe5
— ANI (@ANI) September 26, 2019
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की थी और उन्हें सूचित किया था कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है. यह उनका गृह जिला भी है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने कार्यकर्ताओं को दी जोश में होश न खोने की नसीहत
बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में ऐलान किया था. महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले राज्य चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.
Video: महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर होगा मतदान और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं