- दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगी रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटी हैं.
- प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर इसे युवाओं की आवाज दबाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है.
- रेहान वाड्रा ने बताया कि प्रदर्शनी शुरू होने पर 105 तस्वीरें थीं, लेकिन अब 35 से 40 ही बची हैं
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा की प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों को हटाने का मामला अब चर्चा में है. दरअसल, दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगी फोटो प्रदर्शनी में रेहान वाड्रा की तरफ से खीचीं गई 70 से ज्यादा फोटो हटाने की बात सामने आई है. इस मामले में प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे देश के युवाओं की आवाज और उनकी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है. रेहान ने भी सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है कि प्रदर्शनी शुरू होने से पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थी, लेकिन अब 40 से कम फोटो बची हैं.
प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी
प्रियंका गांधी ने उनके बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से हटाने पर नाराजगी जताई है. उन्होंने लिखा 'तुम सच का साथ दो और हर खूबसूरत चीज खुद-ब-खुद तुम्हारे पास आ जाएगी. मुझे तुम पर गर्व है और हमेशा रहेगा. उन्होंने इसे देश के युवाओं की आवाज दबाने वाला बताया है. प्रियंका का कहना है कि रेहान की तस्वीरों में किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं थी, साथ ही कुछ भी अपमानजनक भी नहीं था. केवल विरोध प्रदर्शन के दृश्यों को तस्वीरों के जरिए दिखाया गया था. लेकिन सरकार का यह रूप बताता है कि अब लोकतंत्र नहीं रहा है. आज जो रेहान के साथ हुआ है, कल किसी और कलाकार के साथ होगा.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?

रेहान वाड्रा हैं पेशेवर फोटोग्राफर
बता दें कि रेहान वाड्रा प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं, जो एक पेशेवर विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं. उन्होंने दिल्ली के बीकानेर हाउस की मुख्य आर्ट गैलरी में उनके सोलो आर्ट शो 'No Idea Is Final' का आयोजन किया गया था. यह प्रदर्शनी 21 से 25 अक्टूबर के बीच चलने वाली थी. इस शो के लिए रेहान ने पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग तस्वीरें निकाली थी, जिसमें वाइल्डलाइफ, आर्किटेक्चर, डार्क रूम और दिल्ली में हाल ही में हुए युवाओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें निकाली थी. कुल 105 तस्वीरों के होने की जानकारी सामने आई थी.
ये वीडियो भी देखिए.
रेहान का कहना है कि प्रदर्शनी में उनकी 105 में से 74 तस्वीरें हटा दी हैं, जिसके बाद 35 से 40 तस्वीरें ही बची हैं. रेहान का कहना है कि मेरा मकसद अपने देश में अपने आस-पास हो रहे आंदोलनों को दस्तावेज के रूप में सहेजना था. कलात्मक नजरिए से, मेरा विचार इन आंदोलनों की उस लय को कैनवास में को कैद करना था, जो तब पैदा होती है, जब लोग एक साथ आते हैं. फिलहाल यह मुद्दा चर्चा में बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं