- चुनाव आयोग की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) के खिलाफ विपक्षी दलों ने व्यापक प्रदर्शन किया है.
- कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल SIR को वोट चोरी की साजिश बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित है.
- अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर भी SIR के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं.
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर भारी हंगामा मचा है. चुनाव आयोग की इस कवायद के खिलाफ कई विपक्षी दलों ने लगातार प्रदर्शन किया है. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दल इसे कथित वोट चोरी बता रहे हैं. बीते दिनों दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में कॉकरोच जनता पार्टी ने भी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है. इस बीच अब SIR के खिलाफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर भी आवाज बुलंद करते नजर आएंगे.
निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर ने शेयर किया पोस्टर
पराकला प्रभाकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्टर साझा किया है. इस पोस्टर में वो फेमस एक्टर प्रकाश राज, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, किसान नेता राकेश टिकैत, सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा के साथ नजर आ रहे हैं. SIR के खिलाफ यह प्रदर्शन 23 अक्टूबर को होगा. पोस्टर के साथ शेयर किए कैप्शन में पराकला प्रभाकर ने लिखा- हर गली में जंतर-मंतर.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
पराकला प्रभाकर ने एक्स पोस्ट में लिखा- हर गली में जंतर-मंतर! शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026. लोकतंत्र की बहाली के लिए जन-मार्च. आइए, इस चुनौती का सामना करें.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर का एक्स पोस्ट.
Photo Credit: @parakala
विपक्षी इंडिया अलायंस से भी प्रदर्शन में शामिल होने की अपील
इस पोस्टर के जरिए देश के लोगों से अपील की गई है कि लोकतंत्र बचाने के लिए वो प्रदर्शन में शामिल हों. पोस्टर में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया अलांयस से भी अपील की गई है कि वो 23 अक्टूबर को होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल हों.
पोस्टर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने जाने की मांग की गई है. उनके साथ पोस्टर में महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी, अंजलि भारद्वाज सहित कई और चेहरे हैं, जो बीते दिनों अलग-अलग जगहों पर एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आए थे.
पत्नी केंद्र में मंत्री, पति SIR के खिलाफ
खास बात पराकला प्रभाकर को लेकर हैं, क्योंकि उनकी पत्नी निर्मला सीतारमण केंद्र में वित्त मंत्री हैं. अब देखना है कि 23 अक्टूबर को बुलाए गए इस मार्च को कितना जनसमर्थन मिलता है. मालूम हो कि निर्मला सीतारमण के पति पराकला प्रभाकर एक वरिष्ठ अर्थशास्त्री हैं. वो पहले भी सरकार की कई नीतियों को आलोचना कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें - प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की रिजीम चेंज वाली राय से अभिजीत दीपके ने झाड़ा पल्ला, बताया अपना मकसद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं