पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बुधवार को नई दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अपने आलोचकों को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने इस साल जून में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए, अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में 2011 के नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए दिया था. उस वक्त नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर आधी रात को की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की थी.

के. अन्नामलाई
'मुझ पर हमले फिर से शुरू हो गए...'
अन्नामलाई ने अपनी पोस्ट में कहा, "अगर आप लोकतंत्र में कानूनी प्रक्रिया के उल्लंघन पर सवाल उठाते हैं, तो आपको भला-बुरा कहा जाएगा और आप पर हमलों की बौछार कर दी जाएगी. यहां तक कि आपको 'विदेशी एजेंट' भी करार कर दिया जा सकता है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने आगे कहा, "जब से मैंने NEET एग्जाम के विरोध-प्रदर्शनों के दौरान केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए कहा है, तब से मुझ पर लगातार हमले हो रहे हैं. लेकिन मैंने इन पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि मुझे लगा कि तमिलनाडु में जमीनी मुद्दों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है. एक तरह से, मुझे इसमें मजा भी आया, क्योंकि इससे मेरे ऊपर लगा 'BJP की B-टीम' होने का ठप्पा जल्दी हट जाएगा और यह साबित हो जाएगा कि मुझे तमिलनाडु में एक 'धुरंधर' के तौर पर भेजा गया है."
I also questioned the Congress party about their protest of SIR in the same vein yesterday, asking what they were really doing while the SIR process was ongoing, and asked the opposition & CJP not to tar all the institutions of our democracy with a blank ink when some individuals could have erred! Lastly, enough of this anti-national thing. FCRA is controlled by MHA. All agencies don't report to the opposition parties in the country. All the embassies outside are equipped with enough people to track any Indian national in hand in glove with foreign enemies. It's honestly very tiring and boring to see all protests and statements against the central government being called as anti-national and funded by forces outside. I have a feeling the central government forgets it's been in power in Delhi for 12 plus years and still manufactures an enemy at all times to keep itself relevant. Sadly, that's a pity! (2/2)
— K.Annamalai (@annamalai_k) October 21, 2026
अन्नामलाई ने कहा कि बीजेपी के कुछ लोगों के लिए, मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं, कहीं ऐसा न हो कि आप कुछ बातें जानबूझकर भूल गए हों. मैंने 5 जून, 2026 को बीजेपी छोड़ दी थी.
"हो सकता है कि मैं सीजेपी के तरीकों से सहमत न होऊं और मुझे लगता है कि उनके कई तरीके गलत दिशा में हैं. लेकिन अगर आप मुझसे पूछें कि क्या उन्हें किसी ऐसे मुद्दे पर विरोध करने, बहस करने या प्रदर्शन करने का अधिकार है जिसे वे जरूरी मानते हैं, तो मेरा साफ जवाब होगा- हां."
के. अन्नामलाई, पूर्व तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष
उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहूंगा कि लोग फिर से सवाल पूछें, भले ही इससे कुछ लोगों को असहजता महसूस हो. मेरी ख्वाहिश है कि केंद्र सरकार 'व्हाटअबाउटिज्म' यानी दूसरे मुद्दों की ओर ध्यान भटकाने का सहारा लेने के बजाय, इन सवालों का जवाब दे."
यह भी पढ़ें | यश की ‘टॉक्सिक' पर मचा बवाल, महिलाओं के चित्रण पर के. अन्नामलाई ने उठाए सवाल, CBFC को भी घेरा
यह भी पढ़ें | अपनी मां से पूछो... CM विजय के 'पिता कहां है' बयान पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष; अन्नामलाई ने लगाई क्लास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं