विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2019

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा- पीएम मोदी 2029 तक भी ऐसा करते रहेंगे

हाल में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा.

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों कहा- पीएम मोदी 2029 तक भी ऐसा करते रहेंगे
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की फाइल फोटो.
  • कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला
  • कहा- पीएम मोदी 2029 तक ऐसा ही करते रहेंगे.
  • बीजेपी से बगावत के बाद हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं सिन्हा
नई दिल्ली:

हाल में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा. सिन्हा ने सवाल किया, "कृपया मुझे बताइए कि पप्पू कौन है और असली फेंकू कौन साबित हुआ है. (हाल में चुनाव वाले) तीन राज्यों में कौन जीता.'' गौरतलब है कि भाजपा समर्थक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अक्सर ‘‘पप्पू'' कहकर संबोधित करते हैं, जबकि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाकर उन्हें अक्सर ‘‘फेंकू'' कहते हैं.    सिन्हा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी झूठे वादे करने के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्होंने कहा कि वह 2022, 2024, 2029 में भी ऐसा करते रहेंगे लेकिन वह इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले.

यह भी पढ़ें- NDTV Exclusive : कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सपा उम्मीदवार पत्नी का किया प्रचार, बताया यह कारण

लगातार पीएम मोदी पर साधते रहे हैं निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा लगातार बीजेपी पर निशाना साधते रहे हैं. इससे पूर्व उन्होंने पीएम मोदी को याद दिलाया था कि कैसे राजधर्म की आंधी के बीच उनकी जाती हुई कुर्सी को आडवाणी ने बचाया था. दरअसल कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 2002 में गोधरा दंगे के कारण तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें  मुख्यमंत्री पद से हटाना चाहते थे, मगर लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें रोक दिया था. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था-आज़ादी के 75 साल, 75 क़दम, 75 लक्ष्य, 75 साल के लोगों को ब्रेन डेड नहीं समझते हुए उनके अनुभव/तजुर्बे को शामिल किया होता तो बेहतर नहीं हुआ होता? एक मौक़ा फिर गंवा दिया.

यह भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में आए शत्रुघ्न, कहा- 'सिर्फ अच्छे लोगों को ही क्यों निशाना बनाया जाता है जब...'

यह सही वक़्त होता अगर डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, विद्वान अरुण शौरी और भूतपूर्व वित मंत्री एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गज, जिनका आपकी पार्टी को देश की बड़ी पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनके अनुभव का फायदा लेते....और सरजी को  ‘राजधर्म‘ के आंधी के बीच बचाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा हमारे फ़्रेंड फ़िलॉसफ़र गाइड श्री एल के आडवाणी का। क्यूं सबको अलग थलग कर दिया? शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर दूसरे ट्वीट में कहा- बहरहाल, तुम्हारी है, तुम्हीं सम्भालो यह ढकोसला पत्र, असंकल्प पत्र या संकल्प पत्र.फिर मिलेंगे दोस्त. जय हिंद.

वीडियो- अखिलेश यूथ आइकन हैं: शत्रुघ्न सिन्हा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shatrughna Singh, BJP, Congress, Narendra Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com