राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) ने हाल ही में कहा था कि वह आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. NDTV के कार्यक्रम में 'हमलोग' में जब अमर सिंह (Amar Singh) से यह पूछा गया कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, तो उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे. अमर सिंह ने कहा कि नरेंद्र (Narendra Modi) मोदी और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) में जब तुलना होगी तो निश्चित रूप से लोगों की पसंद नरेंद्र मोदी ही होंगे. लेकिन राहुल गांधी को जो लोग 'पप्पू' कहते हैं, उनसे मेरी बिल्कुल नाइत्तिफाकी है. राहुल गांधी भी मेहनत कर रहे हैं और उनको भी अपने आप को जनता के सामने पेश करने का अधिकार है.
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर अमर सिंह का हमला, 'थ्री-C' की थ्योरी पर हुआ SP-BSP गठबंधन, जानें क्या हैं इसके मायने...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
महागठबंधन के बारे में अमर सिंह ने कहा कि सिवाय उत्तर प्रदेश के महागठबंधन कहीं और नहीं है. उत्तर प्रदेश में भी मायावती और अखिलेश एक हुए हैं. अजित सिंह ने अभी तक हरी झंडी नहीं दी. वह अंतिम समय तक हरी झंडी नहीं देंगे. उन्हें सिर्फ दो सीटें मिली हैं और वह सौदे में लगे हैं. उधर, राहुल जी का बयान आ गया है कि वह उत्तर प्रदेश में जमकर लड़ेंगे और लोगों को चौंका देंगे.
यह भी पढ़ें: समय-समय पर PM मोदी की तारीफ करने वाले अमर सिंह क्या ज्वाइन करेंगे BJP? जानिये क्या मिला जवाब
अमर सिंह ने कहा कि मोदी जी के खिलाफ विपक्ष कहां एकजुट हुआ है. राहुल जी अलग लड़ेंगे, 'बुआ जी' अलग लड़ेंगी 'बबुआ' के साथ. अजित सिंह सौदा कर रहे हैं. 'सत्ता की सजनी' के कई राजकुमार घूम रहे हैं और सभी कह रहे हैं कि हे सत्ता की सजनी हम ही राजकुमार...हम ही राजकुमार...हम ही राजकुमार...देखना है सत्ता की सजनी विजश्री की माला किसको देती है. उन्होंने कहा कि संगठन ठीक रहा है और समन्वय ठीक रहा तो व्यक्तित्व के हिसाब से मोदी जी सबसे बड़े हैं और मोदी जी के बाद लोगों को पचे या नहीं पचे अच्छा लगे या नहीं लगे राहुल गांधी हैं.
यह भी पढ़ें: गठबंधन की राजनीति का इतिहास: अब तक NDA और UPA में रहा है बराबरी का मुकाबला, कब-कब सरकारें पूरा नहीं कर पाईं कार्यकाल
इससे पहले जब अमर सिंह (Amar Singh) से पूछा गया कि क्या वह BJP ज्वाइन करेंगे. उन्होंने कहा, 'ये मेरे हाथ की बात नहीं है. BJP मुझे लेगी या नहीं ये काम अमित शाह या पीएम मोदी जी का है, लेकिन मैं मोदी जी को पसंद करता हूं.' उन्होंने कहा कि मोदी जी मुझे पसंद करते हैं या नहीं ये वह कह सकते हैं. क्योंकि उन्होंने पहले कह दिया, इसलिए मैं उनका समर्थन करता हूं.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : CM योगी से मिले अमर सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा. अमर सिंह ने कहा कि यह गठबंधन 'थ्री-c'की थ्योरी पर हुआ है. पूर्व समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि ये गठबंधन कैश, कास्ट और क्राइम को ध्यान में रखकर बना है. उन्होंने कहा कि अब इसके ज़रिए बाहुबलियों के सियासत में आने का ख़तरा फिर बढ़ गया है. सपा-बसपा गठबंधन पर अमर सिंह को ने कहा कि ये गठबंधन कैश, कास्ट और क्राइम को ध्यान में रखकर बना है.
यह भी पढ़ें: अमर सिंह ने किया खुलासा, 2019 चुनाव में बुआ-बबुआ की जगह इस पार्टी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
उन्होंने कहा कि टेस्ट ट्यूब में मिलाया जाए थोड़ा सा कास्ट...यादव और जाटव...फिर उसमें मिलाया जाये थोड़ा सा क्राइम... मुख्तार अंसारी बाहुबली और उसके बाद पैसा. फिर इसे मिलाकर टेस्ट ट्यूब को हिलाया जाए. इसके बाद जो मिक्सर तैयार होगा वह सपा और बसपा की राजनीति है.
VIDEO: हमलोग: राज्यसभा सांसद अमर सिंह से खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं