नई दिल्ली:
यूपी में बीजेपी के विधायक और मौजूदा समय में कैराना सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुकम सिंह ने मुज्जफरनगर दंगों के बाद कैंप में रह रहे लोगों के वोट देने पर सवाल उठाए हैं।
हुकम सिंह ने कहा है कि कैंप में रह रहे बहुत सारे लोगों को स्थायी पता नहीं है, लिहाजा उनका वोट गैर-कानूनी है। दंगों के दौरान हुकम पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई थी और पार्टी ने उन्हें मुज्जफ्फरनगर के कैराना से अपना उम्मीदवार बनाया है।
वहीं सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग ने भी माना है कि तकनीकी मामला है और जो लोग कैंप में रह रहे हैं, उनके मतदान पहचान पत्रों की जांच होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुजफ्फरनगर दंगा पीड़िता, दंगा पीड़ित, हुकम सिंह, Muzaffarnagar Camp, BJP Leader, Hukum Singh