विज्ञापन

नेपाल लीग में बल्लेबाज 'हिटिंग द बॉल ट्वाइस' से आउट, जानें बल्लेबाज के आउट होने के 10 तरीके

क्रिकेट में अक्सर बीच-बीच में गजब तस्वीरें सामने आती रहती हैं. और कुछ ऐसा ही वीडियो नेपाल प्रीमियर लीग से निकल कर आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

नेपाल लीग में बल्लेबाज 'हिटिंग द बॉल ट्वाइस' से आउट, जानें बल्लेबाज के आउट होने के 10 तरीके
नेपाल प्रीमियर लीग का वीडियो वायरल हो रहा है
source: X

क्रिकेट में अक्सर ही अजब-गजब  तस्वीर सामने आती रहती हैं. और नेपाल प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान ऐसा ही तस्वीर आई, जब बल्लेबाज करनाली याक्स के कप्तान सोमपाल कामी गेंद को दो बार हिट करने के लिए 'हिट् द बॉल ट्वाइस' नियम से आउट करार दिए गए. ऐसा पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ, जब कामी ने बिपिन खत्री की गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्मैश करने की कोशिश की, लेकिन शॉट कनेक्ट नहीं हुआ और उन्होंने हताशा में फिर से शॉट जड़ दिया. इस पर पोखरा एवेंजर्स के विकेटकीपर और बॉलर ने अपील की तो थर्ड अंपायर ने रिव्यू करने के बाद उन्होंने आउट करार दिया. जब इस घटना का वीडियो आया, तो यह देखते ही देखते वायरल हो गया. वैसे आपको बता दें कि क्रिकेट में कुल मिलाकर कोई बल्लेबाज 10 तरीके से आउट हो सकता है. लिए सभी के बारे में बारी-बारी और डिटेल से जानिए. 
 

बल्लेबाज के आउट होने के 10 तरीके

1. बोल्ड: यदि गेंदबाज द्वारा फेंकी गई गेंद सीधे बल्लेबाज के बल्ले या शरीर को छुए बिना विकेट (गिल्लियों या डंडों) से टकरा जाती है और गिल्लियां गिर जाती हैं, तो बल्लेबाज बोल्ड आउट माना जाता है (Rule नंबर 32)

2. कैच आउट : यदि बल्लेबाज शॉट खेलता है और गेंद जमीन पर गिरने से पहले हवा में ही विकेटकीपर या किसी फील्डर द्वारा कैच कर ली जाती है, तो वह आउट होता है (Rule 33)

3. एलबीडब्ल्यू: यदि गेंदबाज की गेंद बल्ले पर नहीं लगती और सीधे बल्लेबाज के शरीर (मुख्य रूप से पैर या पैड) पर ऐसे स्थान पर लगती है, जो अंपायर के अनुसार यदि बल्ले से नहीं रुकती तो सीधे स्टंप पर जाकर लगती, तो बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू आउट दिया जाता है (Rule 36)

4. रन आउट: गेंद के खेल में रहते समय  यदि बल्लेबाज रन लेते या क्रीज से बाहर रहते हुए अपनी पिच पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाता और फील्डर गेंद से स्टंप्स को बिखेर देते हैं, तो वह रन आउट होता है (Rule 38)

5. स्टंप: जब बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर (आगे) निकलता है और गेंद चूक जाता है, तो विकेटकीपर गेंद को पकड़कर तुरंत गिल्लियां उड़ा देता है. यदि उस समय बल्लेबाज क्रीज के अंदर नहीं है, तो वह स्टंप आउट होता है (rule 39)

6. हिट विकेट: यदि शॉट खेलते समय या रन लेने की शुरुआत करते समय बल्लेबाज का बल्ला या शरीर खुद अपने ही विकेट (स्टंप्स या गिल्लियों) से टकरा जाता है और वे गिर जाते हैं, तो वह हिट विकेट आउट होता है (rule 35)


आउट होने की दुर्लभ श्रेणियां

7. हिट द बॉल ट्वाइस (गेंद को दो बार हिट करना): यदि बल्लेबाज जानबूझकर गेंद को अपने बल्ले से एक बार खेलने के बाद दोबारा (बचाव या रन के लिए) अपने बल्ले से मारता है (बशर्ते यह विकेट बचाने के लिए न हो), तो वह आउट करार दिया जाता है (rule 34)

8. फील्डर में बाधा डालना (आब्स्ट्रक्शन द फील्ड): यदि बल्लेबाज जानबूझकर अपने शब्दों, इशारों या शरीर की हरकत (जैसे फील्डर की तरफ आ रही गेंद को हाथ से रोकना) से फील्डिंग करने वाली टीम को परेशान या बाधित करता है, तो उसे आउट दिया जाता है (Rule 37)

9. टाइम आउट: नया बल्लेबाज आने पर (या पिछले बल्लेबाज के आउट होने के बाद) यदि नया बल्लेबाज निर्धारित समय (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमतौर पर 3 मिनट के भीतर (हालिया नियमों में इसे घटाकर टेस्ट/वनडे में 2 मिनट और टी20 में 90 सेकंड कर दिया गया है) के भीतर क्रीज पर आकर स्ट्रेंज नहीं संभालता, तो उसे टाइम आउट दे दिया जाता है (rule 40)

10. मांकड़ / नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट करना: यदि गेंद फेंके जाने से पहले ही नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज अपनी क्रीज छोड़कर बाहर निकल जाता है, तो गेंदबाज रन-अप के दौरान ही गिल्लियां बिखेर कर उसे आउट कर सकता है (rule 38.3 - इसे पहले 'मांकड़' कहा जाता था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर रन-आउट माना जाता है)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, International Cricket Council, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com