- पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 75 साल की उम्र में नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया है
- डॉ. आरके सिन्हा बिहार भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे
- वह सिक्योरिटी कंपनी SIS ग्रुप के संस्थापक थे, जो भारत और ऑस्ट्रेलिया में निजी सुरक्षा एजेंसी है
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.रविन्द्र किशोर सिन्हा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने शुक्रवार को नोएडा स्थित आवास पर आखिरी सांस ली. वह बिहार में बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे. आरके सिन्हा सिक्योरिटी कंपनी SIS ग्रुप के संस्थापक और एक पत्रकार भी थे. 2014 से 2020 के दौरान वह राज्यसभा के सांसद रहे थे. उनकी सिक्योरिटी एजेंसी SIS भी काफी चर्चित रही है. यह देश की शीर्ष प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों में से एक है, जिसका कारोबार भारत और ऑस्ट्रेलिया में है.
पटना ले जाया जाएगा आरके सिन्हा का पार्थिव शरीर
75 साल के आरके सिन्हा का निधन उनके नोएडा स्थित आवास में हुआ. परिजनों का कहना है कि उनके शव को पटना ले जाया जाएगा और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए पटना स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा भवन में रखा जाएगा. उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बीजेपी सांसद रवि किशन समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.
उनका योगदान हमेशा याद रहेगा
बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का योगदान पत्रकारिता, समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में हमेशा याद रखा जाएगा. उनका जाना राजनीतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

वे बिहार के एक सपूत थे
रवि किशन ने एक्स पोस्ट में आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, कि वे बिहार के एक सपूत थे, और भोजपुरी समुदाय के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.। SIS जैसी प्रतिष्ठित संस्था की स्थापना करने और हजारों लोगों को रोजगार दिलाने में उनकी अहम भूमिका हमेशा याद रखी जाएगी.

ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढे़ं-अपनी तारीफ सुन कुछ यूं खुश हुए सीएम नीतीश कुमार कि छू लिए BJP नेता के पैर, देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं